बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो महीने में 591 तस्कर गिरफ्तार, 24.25 करोड़ के ड्रग्स जब्त

शेयर करें !
posted on : मार्च 1, 2025 11:53 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान में दो माह के भीतर 591 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 24.25 करोड़ रुपए कीमत के 936.56 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस व्यापक अभियान के तहत 427 मामले दर्ज किए गए हैं।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ जारी इस अभियान की समीक्षा पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने गढ़वाल व कुमाऊं रेंज के अधिकारियों सहित सभी SSP/SPs के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। उन्होंने अपराधियों की धरपकड़ और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

31 मार्च तक जारी रहेगा अभियान, गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई

मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलिस ने 26 अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया, जबकि 15 अभियुक्तों की अवैध संपत्ति, जिसकी अनुमानित कीमत 1.74 करोड़ रुपये है, को जब्त किया गया। अभियान की सफलता को देखते हुए इसे 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

DGP के निर्देश: अपराधियों पर कसें शिकंजा

समीक्षा बैठक में DGP दीपम सेठ ने सभी जिलों को अपराधियों पर नकेल कसने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए:

  • एक माह का विशेष अभियान चलाकर वांछित अपराधियों, ईनामी अपराधियों और ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
  • गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले थाना व चौकी प्रभारियों की जवाबदेही तय की जाए।
  • लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए थाना-वार समीक्षा की जाए।
  • पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाई जाए, रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और नाकाबंदी के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में उच्चाधिकारियों की मौजूदगी

इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन, ADG प्रशासन/अभिसूचना ए. पी. अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक (IG) अभिसूचना कृष्ण कुमार वी. के., IG अपराध एवं कानून व्यवस्थ नीलेश आनंद भरणे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड पुलिस के इस अभियान से साफ है कि ड्रग्स माफियाओं और संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आने वाले समय में और तेज होगी। पुलिस मुख्यालय ने जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं मादक पदार्थों की तस्करी या नशे से जुड़ी कोई सूचना मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एडीएम न्यायालय का खाद्य पदार्थ और नियमों के उल्लंघन पर सख्त फैसला, हरिद्वार में 10 कारोबारियों पर ₹2.65 लाख का जुर्माना
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
  • मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : इन जिलों में 29 जुलाई को स्कूल बंद..
  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नंदा की चौकी पुल मामले की जांच तेज, PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने तय की 3 दिन की डेडलाइन
  • कांवड़ मेला-2026 : हरिद्वार पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक प्लान, यात्रा से पहले रूट देखकर ही निकलें श्रद्धालु
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • देहरादून : नन्दा की चौकी पुल हुआ दुरूस्त, आवाजाही हुई शुरू
  • मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : बागेश्वर, टिहरी और चम्पावत में 29 जुलाई को स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • राज्यपाल ने कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा, कहा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.