शुक्रवार, मई 9, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खाद्य निरीक्षक छुट्टी पर, ऑफिस एक माह से बंद, जनता परेशान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 22, 2025 1:30 अपराह्न

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड का खाद्यान्न कार्यालय पिछले एक माह से बंद पड़ा है। लोग  अपने परिवार का नाम चढ़ाने, हटाने के लिए कार्यालय का चक्कर काटते हुए थक गये है, वहीं वर्तमान समय तक देवाल क्षेत्र के 10 से  अधिक गांव को दो माह से राशन नहीं मिलने से गरीबों को बाजार से महंगा राशन खरीदना पड़  रहा है। लोगों में खाद्यान्न विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। देवाल का खाद्यान्न गोदाम और ऑफिस पूर्णा गांव में है। यहां कार्यरत खाद्यान्न निरीक्षक छुट्टी पर होने से कार्यालय एक माह से बंद पड़ा है। जिससे  लोगों के खाद्यान्न  से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे हैं, वहीं देवाल, सेलखोला, ऐराठा, देवसारी, धरातल्ला, मल्ला, पूर्णा, इच्छोली, अठू, सरकोट, बेराधार, कैल आदि गांवों के ग्रामीणों को निशुल्क मिलने वाला राशन दो माह से नहीं मिला है। ग्रामीण  राजेन्द्र  कुमार, लीला राम, मनोज कुमार ने कहा है कि जनवरी, फरवरी का राशन अभी तक राशन डीलर ने नहीं दिया है। उन्होंने हर माह राशन देने की मांग उठाई है।

तोरती गांव के वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मण सिंह बसेडा ने कहा परिवार का राशन कार्ड आनलाइन करना था, लेकिन खाद्यान्न कार्यालय बंद होने से ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है।  देवाल के राशन डीलर रघुवीर सिंह रावत ने कहा है कि जनवरी फरवरी का राशन नहीं मिला है। जब मिलेगा तब ही बंट पायेगा।

बोले अधिकारी

मामला संज्ञान में आया है, देवाल के खाद्य निरीक्षक मनोहर फरस्वाण एक माह की छुट्टी पर हैं। नारायणबगड़ के खाद्यान्न निरीक्षक को चार्ज दिया गया है। ऑफिस क्यों नहीं खुल रहा है और दो माह से लोगों को क्यों राशन नहीं मिला है इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

जशवंत सिंह कंडारी, जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी गोपेश्वर, चमोली।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी से बड़ी खबर : गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत की खबर, 7 लोग थे सवार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में युवाओं के हृदय स्वास्थ्य के लिए तीन दिवसीय जागरूकता अभियान, युवा अवस्था में बढ़ते ह्दय रोग के मामलों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता
  • राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मॉक ड्रिल की निगरानी, गृह सचिव और डीजीपी भी रहे मौजूद
  • केंद्रीय गृह मंत्री के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक के बाद सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री
  • एनसीसी के लिए 25 कैडे्स का चयन
  • बदरीनाथ हाईवे पर ड्रोन से की जारी निगरानी – एसपी सर्वेश पंवार
  • आंतकियों पर सेना की कार्रवाई सराहनीय – शंकराचार्य
  • ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
  • बद्रीनाथ धाम की अब सुरक्षा करेगी आईआरबी
  • डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 15 जून से पहले बाढ़ चौकियां हों सक्रिय, प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.