शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मॉक ड्रिल हमारे सभी संसाधनों व दमखम को परखने का एक अवसर, वनाग्नि की रोकथाम के लिए जन जागरूकता व जनसहभागिता जरूरी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2025 2:20 अपराह्न
  • 15 फरवरी से जनपद भर में वनाग्नि के प्रति व्यापक जन जागरूकता चलाने के दिये निर्देश
पौड़ी : समुदाय केन्द्रित वन अग्नि मॉक अभ्यास प्रातः 8ः00 बजे वनाग्नि की सूचना मिलने के साथ शुरू हुआ। आग की सूचना मिलते ही जनपद स्तरीय आईआरएस सिस्टम सक्रिय हुआ।  जिसके तहत इंसिडेंट कमांडर/आरओ जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर घटना को कमांड किया।
प्रातः 8ः00 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि वन विभाग की ल्वाली क्षेत्र की बीट तमलाग व पाबौ रोड पर स्थित सीगड़ बीट में आग लगी है। वनाग्नि की सूचना पर दोनों स्थानों के स्टेजिंग एरिया के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को रवाना किया गया। स्टेजिंग एरिया में अग्निशमन के लिए वन क्षेत्राधिकारियों की अगुआई में टास्क फोर्स का गठन कर वनाग्नि को बुझाने की कार्यवाही की गई। सीगढ़ बीट के लिए इंसीडेंट कमांडर दीक्षिता जोशी व तमलाग बीट के लिए इंसीडेंट कमांडर कृष्णा त्रिपाटी की देखरेख में वन विभाग, पुलिस फायर कर्मी, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग व महिला मंगल व ग्रामीणों द्वारा जंगल में फैली आग पर काबू पाया गया। साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया। वनाग्नि की घटना में तमलाग के मजेंठा में 02 व्यक्ति झूलसे व प्राथमिक विद्यालय में  02 छात्र धुंए से बेहोश हो गये जिन्हें रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया। साथ अन्य छात्रों का सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। जबकि सीगड़ में 02 व्यक्ति धुंए के कारण बेहोश हो गये थे, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पाबौ भेजा गया।
मॉक ड्रिल के सफल आयोजन पर जिलाधिकारी ने मॉक ड्रिल में शामिल सभी अधिकारियों/कर्मचारियों व जन-सहभागिता को सराहा। कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से हमें अपने सभी प्रकार के संसाधनों को परखने के अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि से वन्य जीवन के साथ साथ हमारा वायुमंडल भी दूषित होता है जिससे स्वांस संबंधी बीमारियो से झूझना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए जनजागरूकता व जनसहभागिता अति आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनाग्नि को लेकर 15 फरवरी से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि आदवाणी में शीतला खेत मॉडल का 20 फरवरी को उद्घाटन किया जाएगा जिससे वनाग्नि को रोकने में निश्चित रूप से सहायता मिलेगी। उन्होंने जनपद में वल्नरेबल सभी 47 फारेस्ट बीटों का एक्शन प्लान प्लान प्रस्तुत करने हेतु डीएफओ पौड़ी को निर्देशित किया है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को देव/पोरण वन जैसे कांसेप्ट कार्य करने के लिए भी कहा ताकि वनों के महत्व व उसकी देवतुल्यता के बारे में जागरूक करें ताकि जनमानस में वनों के प्रति भावनात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
कंट्रोल रूम में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, सीडीओ गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, डीएफओ सीविल एवं सोयम पवन सिंह, एसएसबी से आये ऑब्जर्वर/असिस्टेंट कमांडेंट अरुण, मेजर ऋषिकेश सहित एनडीएमए, एसडीएमए, डीडीएमए, पुलिस, राजस्व, वन, एसडीआरफ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 
 

 

1 of 8
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.