शुक्रवार, मई 9, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऐसी रौनक होती रहे, तो अच्छा चलेगा व्यापार, राष्ट्रीय खेलों के प्रमुख केंद्र स्पोर्ट्स काॅलेज के आस-पास के बाजार में गहमागहमी, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्साहित हैं स्थानीय व्यापारी, प्रधानमंत्री ने भी खेल और आर्थिकी का किया था जिक्र

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2025 5:35 अपराह्न
देहरादून : राष्ट्रीय खेलों के प्रमुख केंद्र महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज रायपुर के आस-पास के बाजार में गहमागहमी है। देश भर से आए खिलाड़ी हों, प्रशिक्षक हों या फिर अन्य स्टाफ, जरूरत के सामान के लिए आस-पास की दुकान में पहुंच रहे हैं। यह गहमागहमी उस दिन से ही है, जब 38 वें राष्ट्रीय खेलों की यहां शुरूआत हुई थी। स्थानीय व्यापारियों का कहना है-ऐसी रौनक होती रहे, तो उनका व्यापार और अच्छा चलेगा। राष्ट्रीय खेल के आयोजन से स्थानीय व्यापारी काफी उत्साहित हैं।
राष्ट्रीय खेल देहरादून समेत उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा खेल इवेंट के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज को तय किया गया, इसलिए यहां पर सबसे ज्यादा हलचल रही है। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 14 फरवरी तक है। यूं तो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में बडे़-बडे़ आयोजन होते रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय खेल के रूप में इतना बड़ा आयोजन कभी नहीं हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पर 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करते हुए एक अहम बात ये भी कही थी कि खेलों का आर्थिकी से गहरा जुड़ाव है। जहां-जहां बडे़ खेल आयोजन होते हैं, वहां आस-पास के क्षेत्र में कई तरह के व्यापार को इनसे ऊर्जा मिलती है। राष्ट्रीय खेलों के लिए पूरे प्रदेश में खेल विभाग की ओर से होटलों के कमरे बुक कराए गए। खिलाड़ियों के परिजनों की ओर से अलग बुकिंग कराई गई। इससे होटल इंडस्ट्री को भी बूम मिला।

व्यापार में फर्क तो पड़ा, अच्छा आयोजन

रायपुर क्षेत्र में कुल्हड़ कैफे चलाने वाले मनीष दयाल का कहना है कि उनके अपने फिक्स कस्टमर हैं, लेकिन राष्ट्रीय खेलों की वजह से काफी नए कस्टमर भी इस दौरान जुडे़ हैं। दुकानदारी में वृद्धि हुई है। जनरल स्टोर चलाने वाले सोबन सिंह नेगी का कहना है-जिस दिन मोदी जी आए थे, उस दिन तो बहुत ही ज्यादा बढ़िया दिन रहा था। इसके बाद से लगातार रौनक बनी है और कई खिलाड़ी व अन्य लोग दुकान पर आ रहे हैं। काॅलेज के बाहर राष्ट्रीय खेलों की टी-शर्ट व अन्य सामान बेचने वाले रिंकू का कहना है कि उसकी रोजाना अच्छी खासी बिक्री हो रही है। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी से बड़ी खबर : गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत की खबर, 7 लोग थे सवार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में युवाओं के हृदय स्वास्थ्य के लिए तीन दिवसीय जागरूकता अभियान, युवा अवस्था में बढ़ते ह्दय रोग के मामलों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता
  • राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मॉक ड्रिल की निगरानी, गृह सचिव और डीजीपी भी रहे मौजूद
  • केंद्रीय गृह मंत्री के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक के बाद सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री
  • एनसीसी के लिए 25 कैडे्स का चयन
  • बदरीनाथ हाईवे पर ड्रोन से की जारी निगरानी – एसपी सर्वेश पंवार
  • आंतकियों पर सेना की कार्रवाई सराहनीय – शंकराचार्य
  • ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
  • बद्रीनाथ धाम की अब सुरक्षा करेगी आईआरबी
  • डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 15 जून से पहले बाढ़ चौकियां हों सक्रिय, प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.