गुरूवार, जून 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि – वंशिका

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 10, 2025 11:44 अपराह्न
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 36 छात्र छात्राओं से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में किया सीधा संवाद
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मुनाकोट आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका राणा भी उन 36 छात्र छात्रों में शामिल
  • प्रधानमंत्री से धैर्य सीखा और वह अपने जीवन में धैर्य लाने का प्रयास करेगी : वंशिका 
देहरादून : परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के आठवें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर के 36 छात्र छात्राओं से सीधा संवाद किया।इन 36 बच्चों में से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ,मुनाकोट की 12वीं की छात्रा वंशिका राणा ने भी प्रधानमंत्री से कार्यक्रम में सीधा संवाद किया। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम इस साल विशेष रूप से परीक्षा से संबंधित तनाव को कम करने पर केंद्रित रहा। वंशिका राणा ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल है कि वह प्रधानमंत्री से सीधा संवाद कर पाईं और उनसे अनेक मुद्दों पर बातचीत की। वंशिका ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से धैर्य सीखा और वह अपने जीवन में अभी धैर्य लाने का प्रयास करेगी , ताकि उन्हें जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिले। साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रदेशों से आए बच्चों से भी उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। वंशिका ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश भर से आए अन्य छात्रों के राज्य की संस्कृति और भाषा को जानने का मौक़ा मिला। उन्होंने कहा कि उनके जीवन की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि प्रधानमंत्री जी से संवाद करना है। वंशिका ने बताया कि पीएम को देखते ही उनका आधा तनाव समाप्त हो गया। 
इसी कड़ी में विद्यालय के बच्चों ने कहा कि उनके बीच की छात्रा को प्रधानमंत्री के साथ देख वह काफी रोमांचित हुए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला और उनके मन में परीक्षा के दौरान आने वाले कई प्रश्नों के उत्तर भी उन्हें मिले। वंशिका के सहपाठियों ने इसे काफी गर्व का क्षण बताया कि उनकी एक सहपाठी बड़े मंच पर प्रधानमंत्री के साथ नज़र आईं। वंशिका की उपलब्धि से उनके विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की छात्राओं के साथ ही वंशिका की शिक्षिकाएं भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। स्कूल की प्रधानाचार्य कनक गैड़ा ने इसे विद्यालय के लिए गौरवशाली पल बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें वंशिका की उपलब्धि पर गर्व है।
वहीं, विद्यालय की प्रवक्ता मंजुला पांडे ने कहा कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली समझती है कि उनके मार्गदर्शन में ही वंशिका ने यह सफर तय किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम परीक्षा के दौरान बच्चों की तनाव को अवश्य ही कम करने का कार्य करेगा।वहीं, वंशिका की उपलब्धि से उसके परिवार में भी खुशी का माहौल है। वंशिका की माता रेखा ने कहा कि वंशिका की इस उपलब्धि पर उन्हें काफी गर्व है। उन्होंने इसके लिए विद्यालय की शिक्षिकाओं का भी आभार जताया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस – कुमारी शैलजा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • उत्तराखण्ड में SIR के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित,12 प्रतिशत डिजिटाईज
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.