शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 5, 2025 4:19 अपराह्न
कोटद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपने पैतृक गांव पंचूर में आयोजित पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने मंगलवार देर शाम जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कांडी व यमकेश्वर के हैलीपैड स्थल विथ्याणी में आवश्यक तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को सभी तैयारियां समय पर पूरी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को कांडी हैलीपैड के आसपास पेड़ों की लोपिंग करवाने के भी निर्देश दिए। विथ्याणी में आयोजित होने वाले किसान मेला एवं विकास प्रदर्शनी में लगाए जाने वाले स्टॉल की स्ट्रक्चरल तैयारियों में सुस्ती को लेकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। मुख्यमंत्री योगी के भ्रमण को देखते हुए उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को यातायात व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 और 7 फरवरी को अपने पैतृक गांव यमकेश्वर क्षेत्र के पंचूर में अपने परिवार के एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 5 फरवरी की शाम को पंचूर पहुंचेंगे और 8 फरवरी को यूपी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 6 फरवरी को गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्धघाटन भी करेंगे। साथ ही विथ्याणी में आयोजित किसान मेला व विकास प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान पंतनगर यूनिवर्सिटी के कृषि मेले का सीएसआर माध्यम से उद्घघाटन व जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर दृष्टि आनंद आदि मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.