बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमुना नदी की स्वच्छता को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केवल राजनीतिक रोटियां सेकी हैं – सीएम धामी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 2, 2025 11:07 अपराह्न
  • दिल्ली के विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार जरुरी – मुख्यमंत्री धामी
  • सनातन और हिन्दुओं के विरोधी हैं AAP और कांग्रेसी नेता – सीएम धामी
मटियाला/दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत मटियाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संदीप सहरावत के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा में दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए कहा, “दिल्ली की राष्ट्रवादी जनता अब आम आदमी पार्टी के असली चेहरे को पहचान चुकी है। भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और सनातन विरोध में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों एक-दूसरे के साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि इस विधानसभा चुनाव में जनता-जनार्दन ऐसी पार्टियों की जमानत जब्त करवाते हुए भाजपा को विजयी बनाएगी।”
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात की और बताया कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने अपने भाषण में अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के संबंध में कहा कि, “अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाने के लिए अनेक कार सेवकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। एक लंबे संघर्ष के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण का स्वप्न पूरा हो रहा है।”
मुख्यमंत्री धामी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली में यमुना नदी की स्वच्छता को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केवल राजनीतिक रोटियां सेंकी हैं। मां यमुना की स्वच्छता को लेकर केजरीवाल लगातार झूठ बोल रहे हैं और इस बार जनता उनके झूठ को समझ चुकी है।” मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा की नीतियों को प्रमुखता से उजागर करते हुए कहा, “उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित किया है। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति ने दिल्ली की समस्याओं को और बढ़ाया है।” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने विस्तारक अमित सिंह को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। जनसभा के दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत, दर्जा राज्य मंत्री विनय रोहिला समेत स्थानीय पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.