शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में मरीजों के तिमारदारों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था की हुई शुरुआत

कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की लोकप्रिय विधायक, ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित राजकीय बेस चिकित्सालय में जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था द्वारा बीपीएल श्रेणी के मरीजों के तिमारदारों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था की शुरुआत की है। इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि “जयदुर्गा” संस्था उनके दादा जय बल्लभ खण्डूडी और दादी दुर्गा देवी के नाम पर रखी गई है। वे दोनों उनके जीवन के प्रेरणास्त्रोत हैं।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान की स्थापना उन्होंने वर्ष 2000 में की थी। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। बताया कि इस संस्था के माध्यम से न केवल उत्तराखंड, बल्कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में भी निःशुल्क सेवा दी जाती है। उनकी संस्था ने अब तक विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सहायता की है। ऋतु खण्डूडी ने यह भी साझा किया कि उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में उनकी संस्था द्वारा कई परिवारों की मदद की गई है, और उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग की सेवा करना है। ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भी इस संस्था ने एक स्वयंसेवक को नियुक्त किया है, जो वहां ओपीडी के मरीजों और उनके तीमारदारों की मदद करता है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने यह भी बताया कि विधायक बनने से पूर्व भी वह इस संस्था के माध्यम से समाज सेवा कर रही थीं और अब उनके विधायक बनने के बाद यह कार्य और भी प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी संस्था का यह प्रयास समाज के हर हिस्से में सहायता प्रदान करेगा और एक बेहतर समाज की निर्माण में योगदान करेगा ।संस्थान की कोषाध्यक्ष देवयानी भूषण ने भी इस पहल पर कहा कि मेरा परिवार कई पीढ़ियों से उत्तराखंड की सेवा करता आ रहा है और ये मेरे लिए गर्व का विषय है। आज हमने कोटद्वार हॉस्पिटल से एक छोटी सी शुरुवात की है और आगे अभी बहुत कुछ करना बाकी है। यह निःशुल्क भोजन व्यवस्था कोटद्वार के बेस अस्पताल में तिमारदारों के लिए बड़ी राहत का कारण बनेगी। विधायक ने इस पहल को समाज में सहयोग और समर्पण की भावना को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण शुरुआत बताया। इस अवसर पर राजीव पाल, मण्डल अध्यक्ष संजय रावत, हरि सिंह पुंडीर, सुमन कोटनाला, रानी नेगी, सतीश गौड़, पंकज भाटिया, पार्षद संजय भंडारी, अनिल रावत, जय प्रकाश ध्यानी, सुभाष पाण्डेय, दलजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : जौलीग्रांट में BJP कोर कमेटी की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
  • औली नेशनल स्कीइंग : जायंट स्लैलम में सेना का जलवा
  • भीषण हादसा : कार-ट्रेलर की टक्कर में एमपी के पांच लोगों की मौत
  • उत्तराखंड : प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने आमवाला तरला आवासीय योजना व ईडब्ल्यूएस भवनों का किया निरीक्षण, लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
  • कुम्भ मेला को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां हुई तेज, सचिव शहरी विकास विभाग ने मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रस्तावित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से हों सम्पन्न – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड को हरी झंडी, कोटद्वार में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का किया भव्य स्वागत
  • 13 और क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरत, विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.