रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम नीतीश कुमार ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 23, 2021 7:35 अपराह्न
25 अक्टूबर और 7 नवंबर को कोरोना टीकाकरण के लिए चलाये जाने वाले विशेष अभियान की पूरी तैयारी रखें। डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान चिन्हित किये गये बचे हुए लोगों का टीकाकरण तेजी से करायें। साथ ही एक बार फिर से सर्वे करा लें ताकि कोई भी कोरोना टीका लेने से वंचित न रहे।
दीपावली एवं छठ महापर्व में देश के अन्य राज्यों में रह रहे बिहार के लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं, उनकी कोरोना जांच करायें। अगर उनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है तो टीकाकरण भी अवश्य करायें।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं इंटर स्टेट बॉर्डर चेक प्वाइंट पर बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रखें। इन जगहों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की उपलब्धता के साथ-साथ कोरोना जांच एवं टीकाकरण की पूरी व्यवस्था रखें।
हाल में हुए वर्षापात से प्रभावित जगहों के लोगों की भी कोरोना जांच एवं टीकाकरण की जानकारी लें और बचे हुए लोगों का टीकाकरण अवश्य करायें।
विजय शंकर
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति कोरोना जांच एवं जिलावार कोरोना टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 18, 19 और 20 अक्टूबर को कोरोना टीकाकरण को लेकर डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया था जिसमें अभी तक टीका नहीं लेने वाले लोगों को चिन्हित किया गया है। बचे हुए लोगों के टीकाकरण को लेकर 28 अक्टूबर और 7 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जायेगा। दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 25 अक्टूबर से प्रतिदिन सवा दो लाख कोरोना टेस्टिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समीक्षा बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी जुड़े हुए थे। इस दौरान कई जिलाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार साझा किये ।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान चिन्हित किये गये बचे हुए लोगों का टीकाकरण तेजी से करायें। साथ ही एक बार फिर से सर्वे करा लें ताकि कोई भी कोरोना टीका लेने से वंचित न रहे। हमलोगों ने 6 माह में 6 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। जैसी की जानकारी दी गई है कि प्रथम डोज और दूसरा डोज मिलाकर कुल 6 करोड़ 42 लाख के करीब कोरोना टीका का डोज दिया जा चुका है। सभी लोगों को जब कोरोना का टीका लग जायेगा तो यह राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि होगी और लोग भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हो जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 अक्टूबर और 7 नवंबर को कोरोना टीकाकरण को लेकर जो विशेष अभियान चलाया जायेगा उसकी पूरी तैयारी रखें। छठ महापर्व एवं दीपावली को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहें। कोरोना जांच और टीकाकरण का काम जारी रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली एवं छठ महापर्व में देश के अन्य राज्यों में रह रहे बिहार के लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं, उन सबकी कोरोना जांच करायें। अगर उनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है तो उनका टीकाकरण भी अवश्य करायें। अन्य राज्यों में रह रहे बिहार के लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से यह जानकारी दी गई है कि अगर उन्होंने है अपना टीकाकरण एवं आर०टी०पी०सी०आर० जॉच करा लिया है तो उसका प्रमाण पत्र साथ रखें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं इंटर स्टेट बॉर्डर चेक प्वाइंट पर बाहर से आनेवाले लोगों पर विशेष नजर रखें। इन जगहों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की उपलब्धता के साथ-साथ कोरोना जांच एवं टीकाकरण की पूरी व्यवस्था रखें। एंटीजन टेस्ट में अगर कोई भी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उन्हें अलग रखकर उनका आर०टी०पी०सीआर० टेस्ट करा लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में हुए वर्षापात से प्रभावित जगहों के लोगों की भी कोरोना जांच एवं टीकाकरण की जानकारी लें और बचे हुए लोगों का टीकाकरण अवश्य करायें। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार कर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत एवं जागरुक करते रहें। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक एस0के0 सिंघल, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक अनिमेश पराशर एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक केशवेन्द्र कुमार उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक / अधीक्षक, सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारीगण जुड़े थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • पौड़ी गढ़वाल : उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने जयपाल सिंह चौहान, SSP ने कंधों पर सजाया तीसरा स्टार
  • धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
  • राम मंदिर दान घोटाला : अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर, जांच के घेरे में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी
  • उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल
  • टी20 विश्व कप में उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत को मिला मौका
  • श्रीनगर पुलिस ने हिट एंड रन मामले का किया सफल अनावरण, आरोपी चालक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशा निर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.