रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रबी महाभियान प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 23, 2021 7:11 अपराह्न
उत्तराखण्ड भू-स्खलन में सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सहायता के अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रति परिवार दो लाख रुपये की मदद दी जायेगी- मुख्यमंत्री
विजय शंकर 

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित “संवाद” के सामने बने मंच से रबी महाभियान (2021-22) के शुभारंभ के अवसर पर रबी महाभियान प्रचार रथों को सभी जिलों के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही सभी पंचायतों में किसान चौपाल की भी शुरूआत की। रबी 2021 की सफलता के लिये रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है। इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, कृषि विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, निदेशक कृषि राजीव रौशन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण बहुत बड़ी उपलब्धि है। बिहार में भी करीब साढ़े 6 करोड़ टीकाकरण किया जा चुका है। बिहार के सभी लोगों का टीकाकरण कराना हमलोगों का लक्ष्य है। हमने इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की है और बचे हुए लोगों का तेजी से टीकाकरण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में 4 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना टीके का पहला डोज दिया जा चुका है। इन लोगों को समय पर टीके का दूसरा डोज दिये जाने को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। साथ ही टीकाकरण को लेकर सभी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है ताकि सभी लोग टीका लगवा लें। ग्रामीण इलाकों में भी प्रचार प्रचार के माध्यम से लोगों को इसके लिये प्रेरित किया जा रहा है। टीकाकरण सभी लोगों के हित में है और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह बहुत जरुरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भारी वर्षापात के कारण हुए भूस्खलन में बिहार के कई लोगों की मौत की जानकारी मिली है, ये हमलोगों के लिए बहुत दुखद है। इसको लेकर बिहार के अधिकारी उत्तराखंड के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के शिकार हुए 3 लोगों का शव पहले ही बिहार लाया जा चुका है और आज 7 लोगों का पार्थिव शरीर बिहार लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हादसे के शिकार सभी मजदूर पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं। मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था सरकार की तरफ से की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भू-स्खलन में सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सहायता के अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रति परिवार दो लाख रुपये की मदद दी जायेगी। मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की मदद को लेकर बिहार में विपक्षी दलों की राजनीति को लेकर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अंदर और बाहर होनेवाले हादसे को लेकर अलग-अलग व्यवस्था है। दूसरे राज्यों में हादसा होने पर वहां की राज्य सरकारें भी मदद करती हैं। दूसरे राज्यों में हादसे का शिकार होने वाले बिहार के निवासियों को मुख्यमंत्री राहत काष से 2 लाख रुपये की मदद के अलावा भी कई विभागों द्वारा अन्य मदद पहुंचायी जाती है। बिहार में राजद और कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने को लेकर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें हमलोगों की कोई दिलचस्पी नहीं है। इसका जवाब वही लोग दे सकते हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • पौड़ी गढ़वाल : उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने जयपाल सिंह चौहान, SSP ने कंधों पर सजाया तीसरा स्टार
  • धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
  • राम मंदिर दान घोटाला : अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर, जांच के घेरे में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी
  • उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल
  • टी20 विश्व कप में उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत को मिला मौका
  • श्रीनगर पुलिस ने हिट एंड रन मामले का किया सफल अनावरण, आरोपी चालक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशा निर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.