posted on : अक्टूबर 23, 2021 5:20 अपराह्न
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अन्तर्गत झंडीचौड़ निवासी वरिष्ठ पत्रकार और कोटद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुधीन्द्र नेगी का आकस्मिक निधन हो गया है। वे 65 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके पुत्र पार्षद अमित नेगी ने बताया कि शुक्रवार देर रात को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें कोटद्वार के बेस अस्पताल लाया गया था जहां शनिवार सुबह लगभग 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पत्रकार नेगी के निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, कोटद्वार प्रेस क्लब, पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, मेयर हेमलता नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश चंद्र बलोधी, पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत, कांग्रेस नेत्री रंजना रावत, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, कोटद्वार न्यूज़ के सम्पादक अवनीश अग्निहोत्री, लाइव एसकेजी न्यूज़ के सम्पादक अवनीश कुमार, लाइव एसकेजी न्यूज़ के गढ़वाल ब्यूरोचीफ गौरव गोदियाल एवं लाइव एसकेजी न्यूज़ के नगर सवांददाता शैलेन्द्र सिंह आदि द्वारा उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया।



