कोटद्वार । पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी की अगुवाई एवं जिला कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में तीन सूत्रीय मांग को लेकर शनिवार को दुर्गापुरी में सुबह साढे दस बजे प्रस्तावित धरना प्रदर्शन लाॅकडाउन लागू हो जाने के चलते स्थगित कर दिया गया है।
जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल ने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के अथक प्रयास से मालन नदी को चैनेलाइज करवाने को लेकर 24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवायी गयी थी, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार ने उक्त धनराशि को अभी तक रिलीज नहीं किया गया है, इसके अलावा सड़कों खस्ताहाल के चलते लोगों का जीना दूभर हो रखा है, विगत तीन साल से क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलो एवं नहरों की मरम्मत न होने से किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इन तीन समस्याओं को लेकर 18 जुलाई शनिवार को दुर्गापुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन प्रदेश में एक बार फिर से लाॅकडाउन लागू हो जाने से उक्त धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है।




Discussion about this post