posted on : जुलाई 16, 2020 11:26 अपराह्न
देहरादून : प्रकृति और पर्यावरण के पावन पर्व हरेला के अवसर पर प्रदेश में 30 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। सभी 13 जिलों में रिकार्ड 3060315 पौधे लगाए गए।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से हरेला पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाने का आह्वान किया था। प्रदेशभर में वन, उद्यान, प्रशासन के साथ ही आमजन ने भी इसमें भागीदारी की। खास बात यह भी रही कि कोरोना के कारण विगत वर्षों की भांति वृक्षारोपण के बङे आयोजन नहीं किये गये फिर भी 30 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब इन लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है।




Discussion about this post