पथरी / हरिद्वार : जनपद हरिद्वार में थाना पथरी पुलिस के द्वारा अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों पर कहर बनकर टूट रही है. पथरी पुलिस द्वारा कोरोना काल में कच्ची शराब के कारोबार करने वालो पर लगातार शिकंजा कस रही है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर राजन सिंह के पर्यवेक्षण में थाना पथरी पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब की रोकथाम एवं बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया.
सीओ राजन सिंह के सुपरविजन में कच्ची शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में ग्राम भूआपुर सहदेवपुर अंबुवाला में पथरी पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी. जिसमें ग्राम सहदेवपुर में लगभग 600 लीटर लाहन नष्ट किया गया तथा ग्राम भूआपुर में अभियुक्त अमित पुत्र रतन सिंह के यहां से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण के बरामद की गई जिसके संबंध में थाना पथरी पर मुकदमा अपराध संख्या 210/20 धारा 60/62 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा ग्राम अंबु वाला में अभियुक्त पाल्ला पुत्र हरपाल को 6 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिस के संबंध में थाना पथरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है.
आपको बताते चले कि सीओ लक्सर राजन सिंह के सुपरविजन में पथरी पुलिस द्वारा लॉकडाउन में कोरोना ड्यूटी करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब का लाहन नष्ट किया था. जिसकी चारो तारीफ हो रही है.




Discussion about this post