गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में अधिक से अधिक बेरोजगारो को दिया जाये लाभ – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : जुलाई 16, 2020 5:24 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने बुधवार को विकास भवन सभागार पौड़ी में अपने विद्यानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार, योजना से लाभान्वित करने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगार लोगों अधिकाधिक स्वरोजगार मुहैया करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही स्वरोजगार के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने हेतु राठ विकास अभिकरण, संबंधित विभाग, जिला योजना, सहकारिता आदि का अन्तर समन्यवय कर युगपतिकरण के तहत कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार परक सभी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिये। कृषि, उद्यानिकरण, पशुपालन, बकरी पालन, कुकुड पालन, मौन पालन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन आदि के क्षेत्र में बढ़ावा देने हेतु एक-एक गांव को मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये। जिसके आधार पर क्षेत्र के अन्य गांवों को भी विकसित करने को कहा।

उच्च मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में कास्तकारों को स्वरोजगार मुहैया कराने हेतु 20 से 25 सेब के तथा अखरोट के बगीचे लगाये जायेगें। साथ ही 90 प्रतिशत अनुदान के तहत 300 के करीब पॉली हाउस लगाये जायेगे। जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर कास्तकारों को उन्नत कास्त हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होने कहा कि खिर्सू राठखाल राजकीय उद्यान को मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना के तहत बागवानी पर्यटन के रूप में विकसित किया जायेगा। जहां विविध प्रजाती के फलों की बागवानी तथा अन्य गतिविधि को विकसित किया जायेगा। उन्होने फसलों की सुरक्षा हेतु मनरेगा के तहत घेरबाड़ के कार्य कराने के निर्देश दिये। जिस हेतु उन्होने जिला विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को पंचायत स्तर पर बैठक कर कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिये। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लाभार्थी का चयन जिलाधिकारी के माध्यम से कराने के निर्देश दिया।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता के माध्यम से कास्तकारों को स्वरोजगार विकसित करने के लिए बिना ब्याज के 3 लाख तक का ऋण दे रही है। ऋण हेतु भूमि की नही बल्कि गेरान्टर की जरूरत होगी। उन्होने मुख्यमंत्री मोटर साईकिल स्वरोजगार योजना के तहत 60 हजार से 1 लाख 25 हजार तक मोटर साईकिल के लिए ऋण दे रही है। जिसका पंजिकरण ओला के तरह कॉर्मशल होगा। दो वर्ष तक किस्तों पर ब्याज राज्य सरकार देगें।

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के कुशल दिशा निर्देशन पर वित्तीय वर्ष 2020- 21 को जनपद में स्वरोजगार को दृष्टिगत रखते हुए 879 पॉली हाउस के तहत संरक्षित खेती पर कार्य किया जा रहा है। 10 वर्ग मीटर की पाॅली हाउस के माध्यम से कास्तकार करीब 60 से 70 हजार वार्षिक आमदनी प्राप्त कर सकेंगे। जिसमें उच्च गुणवत्ता युक्त सब्जी की खेती की जायेगी जैसे टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा, सब्जी पौधे उत्पादन आदि। उन्होने बताया कि उद्यानिकरण के क्षेत्र में 87 हेक्टर क्षेत्रफल पर मनरेगा के तहत युगपतीकरण कर वर्षा कालीन फल पौधों का रोपण शुभारंभ किया गया है। उद्यानिकरण के क्षेत्र में वृद्धि के साथ 4 से 5 वर्ष के भीतर उत्पादन प्राप्त हो सकेंगे। 15 हेक्टर भूमि पर कीवी की बागवानी विकसित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि मौन पालन के क्षेत्र में 1700 मौन बाक्स कास्तकारों को वितरित किया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार की योजना मिशन एपल के तहत 15 एकड़ क्षेत्रफल में कार्य किया जा रहा है, जो कि भविष्य में स्वरोजगार को विकसित कर सकें।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सिंचाई अतर सिंह असवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता मातबर सिह रावत, डीसीबी अध्यक्ष नरेन्द्र सिह रावत कुट्टी भाई, अध्यक्ष राठ विकास अभिकरण शंकर सिंह रावत, उप वन संरक्षक आकाश वर्मा, प्रभारी सीडीओ/परियोजना प्रबन्धक एस.एस.शर्मा, डीडीओ वेद प्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिह, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिह नेगी, सीवीओ डा. एस.के. सिह, डीईएसटीओ संजय शर्मा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.