गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरेला सावन सक्रांति पर्व पर श्री बदरीनाथ धाम में बदरीश स्मृति वन में किया गया पौधारोपण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 16, 2020 4:05 अपराह्न

श्री बदरीनाथ धाम । उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड तथा वन विभाग, पुलिस,नगर पंचायत बदरीनाथ एवं हक-हकूकधारियो के संयुक्त तत्वावधान में बदरीनाथ धाम स्थित देवदर्शनी के निकट बदरीश वन में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ‌ममगाई‌ ने वृक्षारोपण की शुरुआत की तथा सावन सक्रांति एवं हरेला पर्व के महत्व पर भी चर्चा की।इससे पूर्व उन्होंने ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा सबके सुख-समृद्धि की कामना की। कोरोना संकट से उबरने हेतु भी प्रार्थना की। बताया कि देश में कोरोना महामारी समाप्त होते ही चारधाम यात्रा को गति मिलेगी। इस अवसर पर आचार्य ममगाईं ने कहा कि शास्त्रों में एक वृक्ष को सौ पुत्रों के समान बताया गया है। प्रकृति की रक्षा से ही जीव जगत सुरक्षित रह सकता है। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के डेढ़ सो पौधौं का रोपण किया गया।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रात:काल भगवान बदरीनाथ जी के मंदिर खुलने के साथ रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने मंदिर सिंहद्वार पर पौधों को साक्षी मानकर पूजा की इसके बाद देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी-अधिकारी पौधौं को लेकर बदरीश वन की तरफ रवाना हुए तथा वृक्षारोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि बदरीश स्मृति वन में बदरीनाथ दर्शन को पहुंचनेवाले श्रद्धालु अपने पूर्वजों की स्मृति में कई वर्षों से वृक्षारोपण करते है। जिससे पूर्वजों की चिरस्थायी स्मृति बनी रहती है तथा पर्यावरण संरक्षक के प्रति भी जागरूक बनी रहती है।

बदरीश स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम में चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ‌ममगाई‌, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह, उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह नेगी,अपर धर्माधिकारी सत्यप्रसाद चमोला, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सिंह चौहान, प्रबंधक राजेन्द्र सेमवाल, अवर अभियंता गिरीश रावत, दफेदार कृपाल सनवाल, नारायण नंबूदरी सहित बामणी एवं माणा ग्राम, डिमरी पंचायत, पंडा पंचायत के प्रतिनिधि, हक-हकूकधारी वन विभाग एवं नगर पंचायत के अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.