गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सेलाकुई क्षेत्र में हुई बालक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 22, 2025 2:32 पूर्वाह्न

 

देहरादून: थाना सेलाकुई पर वादी इरफान पुत्र निसार, निवासी धामपुर, बिजनौर हाल निवासी पीठ वाली गली, सेलाकुई के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पुत्र अरमान, उम्र 11 वर्ष घर से बिना बताए कही चले गया है, जिसको काफी ढूंढने का प्रयास किया, परन्तु वह नही मिला। प्राप्त तहरीर पर थाना सेलाकुई में तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत गुमशुदा नाबालिक बच्चे की तलाश हेतु थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा वादी के घर व आस-पास आने-जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को चैक किया गया, साथ ही आस-पास के व्यक्तियों से पूछताछ तथा सर्विलांस के माध्यम सेे भी गुमशुदा बालक के सम्बंध में जानकारी की गई।

संधिक्त सीसीटीवी फुटेजो के अवलोकन के दौरान पुलिस टीम को एक बच्चा एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखाई दिया, उक्त फुटेज को गुमशुदा बालक के पिता को दिखाने पर उनके द्वारा उक्त बच्चे की पहचान अपने पुत्र के रूप में की गई, साथ ही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का हुलिया उनकी पहचान के अरबाज नाम के व्यक्ति से मिलता-जुलता बताया, जो सेलाकुई क्षेत्र में ही मजदूरी का काम करता है।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति अरबाज की धरपकड हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति को धूलकोट तिराहे के पास से हिरासत में लिया गया। अभियुक्त से गुमशुदा बालक के सम्बंध में सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त बालक की अपने एक अन्य साथी सोहेल के साथ मिलकर दिनाँक 11/01/205 को ही सुद्वोवाला के जंगल में हत्या करना तथा शव को जंगल में ही छुपा देना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर गुमशुदा बालक के शव को सुद्वोवाला के जंगल से बरामद किया गया तथा अभियोग में हत्या की धारा की बढौत्तरी करते हुए अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में अभियुक्त के साथ शामिल उसके साथी सोहेल को देहरादून रोड गुरुद्वारा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ विवरणः-

पूछताछ में अभियुक्त अरबाज द्वारा बताया गया कि वह सेलाकुई क्षेत्र में ही मजदूरी का कार्य करता है तथा मृतक बच्चे के पिता और वह आस-पडोस के गांव के रहने वाले है, जिस कारण उनकी अच्छी जान-पहचान थी। पूर्व में अभियुक्त का किसी बात को लेकर मृतक बच्चे के पिता से विवाद हो गया था, जिस पर बच्चे के पिता को डराने के उद्देश्य से दिनांक 11-01-2025 को अभियुक्त अपने एक अन्य साथी सोहेल के साथ उक्त बालक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस दौरान दोनों अभियुक्तो ने शराब पी तथा बच्चे को सुद्वोवाला के जंगल में ले जाने के बाद बच्चे द्वारा शोर मचाने तथा पहचाने के डर से दोनो अभियुक्तों द्वारा नशे में बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को जंगल में छोडकर वापस अपने घर आ गये। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से अभियुक्त बच्चे के परिजनो के साथ मिलकर बच्चे की तलाश में उनके साथ इधर-उधर घूमने लगे, जिससे कोई उन पर शक न कर सकें।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1-अरबाज खान पुत्र महबूब, निवासी ग्राम ठाठ, थाना धामपुर, जनपद बिजनौर, उत्तरप्रदेश, हाल निवासी जमनपुर, सेलाकुई
2-सोहेल उर्फ अरबाज पुत्र हसन, निवासी ग्राम सेटल, थाना हबीबगंज, जनपद बरेली, उत्तरप्रदेश, हाल निवासी जमनपुर, सेलाकुई

पुलिस टीम

1- उ०नि० सैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- उ०नि० अनित कुमार
3- अ०उ०नि० कृपाल सिंह
4- का० मुकेश पुरी
5- का० मुकेश भट्ट
6- का० फरमान अली
7- का० उपेंद्र भंडारी
8- का० शीशपाल
9- का० सोहन
10- का० जितेंद्र ( एसओजी)

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.