सोमवार, फ़रवरी 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बाड़ाहाट के विकास को लेकर किशोर ने जो वायदे किए वह सब मेरे – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2025 12:52 पूर्वाह्न

 

  • बाडाहात के विकास को ट्रिपल इंजन की सरकार जिताने की अपील 
  • मुख्यमंत्री ने कहा मेरी गारंटी किशोर के जनता से किए हर वायदों को करूंगा पूरा
  • जनता के कामों के लिए देहरादून नहीं अब किशोर के फोन पर करने पर हल होंगी सारी समस्याएं
  • सरकार के विपरीत जाने पर विकास हुआ अवरुद्ध
  • भाजपा सरकार हमेशा विकल्प रहित संकल्प से करती काम

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगर पालिका बाडाहाट से जुड़े हर वायदे पार्टी प्रत्याशी किशोर भट्ट के नहीं सब मेरे वायदे हैं। आप किशोर को अपना आशीर्वाद दो मैं गारंटी देता हूं कि हर समस्या का समाधान करूंगा। इधर, मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दिया कि हम विकल्परहित संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं। ऐसे में विकास का रोडा अटकाने वालों को जनता करारा जवाब देगी।

नगर पालिका परिषद बाडाहाट में भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी किशोर भट्ट के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) में विशाल रोड शो और जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शहर के विकास को लेकर पार्टी प्रत्याशी किशोर भट्ट के द्वारा जनता से किए गए हर वायदे और संकल्पपत्र में जो बातें कहीं गई, उन सब को मैं गारंटी के साथ पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि अब किशोर को जनता के कामों के लिए देहरादून नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि उत्तरकाशी से फोन करेंगे और मैं सारे कामों को करूंगा। मुख्यमंत्री धामी ने जनता से बाडाहाट सीट पर कमल खिलाने की अपील करते हुए कहा कि वह शहर में फ्री होल्ड, नजूल की भूमि, सीवर, पार्किंग, जल निकासी, झूलती तारों जैसी समस्याओं के निदान का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि विकास में रोड़ा अटकाने वालों को हम विकल्परहित संकल्प से जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने इशारों में कहा कि ऐसी गलती मत करना कि कोई दूसरी पार्टी का प्रत्याशी जीत गया और विकास की रफ्तार थम गई। उन्होंने बद्रीनाथ विधानसभा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां दूसरी पार्टी का विधायक जीता है, अब जनता उनके पास काम कराने को जाती तो वह कहते हैं कि मेरी तो सरकार ही नहीं है। मुख्यमंत्री ने बाडाहाट के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जिताने की अपील की है।

‘काशी की डेमोग्राफी बदलने वालों को जनता जवाब देगी’

उत्तरकाशी। नगर पालिका बाडाहाट में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी किशोर भट्ट ने कहा कि काशी विश्वनाथ की नगरी की डेमोग्राफी बिगाड़ने वालों को जनता इस बार जवाब देगी। कहा कि वरुणावत भूस्खलन से शहर के अलावा ज्ञानसू, जोशियाड़ा और तिलोथ के व्यापारियों की दुकानें टूटी। लेकिन यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने वर्ग विशेष के लोगों को बसाया। यही नहीं वरुणावत पैकेज से बने कॉम्पलेक्स में दुकानें अपने रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को नियम विरुद्ध बांट दी। ऐसे प्रत्याशी को जनता इस बार करारा सबक सिखाएगी। उन्होंने जनता से कहा कि उनका आशीर्वाद मिला तो वह अपने संकल्पपत्र में लिखी हर मांग और वायदे को पूरा करेंगे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नशे के नेटवर्क पर धामी सरकार का कड़ा वार, मनःप्रभावी औषधियों के बढ़ते कुप्रयोग तथा इनके गैर-कानूनी व्यापार के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान
  • धामी सरकार का बड़ा कदम : सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, नीलकंठ महादेव में आधुनिक पार्किंग और 2 बेड का आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र होगा स्थापित
  • यमकेश्वर विधानसभा में बदलाव की आहट, समाजसेवी नेगी बनते जा रहे हैं जनता की पहली पसंद
  • नंदाप्रयाग में संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान
  • एडवेंचर एंड नेचर स्टडी को नीती घाटी क्षेत्र रवाना छात्रों का दल
  • फूलों की घाटी में कैमरे में कैद हुए कस्तुरी मृग, स्नो लेपर्ड और मोनाल
  • दिल्ली मैराथन में वाण की फ्लाइंग गर्ल भागीरथी जीता रजत पदक
  • खिलाड़ियों, किसानों और युवाओं के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता प्रेरणादायक : रेखा आर्या
  • विराट हिंदू सम्मेलन में बोले सीएम धामी, हिंदू समाज की एकता का महापर्व
  • संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी, छात्रवृत्तियां वितरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.