बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दून का व्यापक स्तर पर किया जायेगा समग्र विकास, दूनवासियों को टैक्स की पैमेंट में दस प्रतिशत की दी जायेगी छूट : विरेंद्र पोखरियाल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2025 1:23 पूर्वाह्न

 

देहरादून। कांग्रेस से देहरादून नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा है कि वह दून के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित है और मेयर बनने के बाद दून का व्यापक स्तर पर जन भावनाओं के अनुरूप विकास किया जायेगा। उन्होंने जनता से वादा किया है कि वह देहरादून की दशा और दिशा को बदलने का व्यापक स्तर पर काम करेंगें। उन्होंने कहा कि टैक्स की पैमेंट में दस प्रतिशत की छूट दूनवासियों को दी जायेगी।

यहां राजधानी में विभिन्न वार्डों में जन संपर्क अभियान के चलते आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करने को लेकर प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज नशा गली गली में बिक रहा है और नशे के चंगुल में आए युवाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी दून जैसे शहर में नशामुक्ति केंद्र ही नहीं होते थे लेकिन आज इन केंद्रों की बाढ़ आई हुई है। नशे को खत्म करने के लिए काम किया जायेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गली गली मौहल्ले मौहल्ले में नशे के बाजार गर्म कर दिये है जिसमें युवा पीढ़ी फंसती जा रही है। उन्होंने कहा कि दून का व्यापक स्तर पर समग्र विकास किया जायेगा और वहीं अब तक नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों की भाजपा शासनकाल में जो अनदेखी की गई है और उन सभी में विकास कर आदर्श वार्ड बनाने का कार्य किया जायेगा और वार्ड के निवासियों को विकास की समुचित सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमें नशे के खिलाफ एक लड़ाई यहीं से आगे बढ़ानी होगी।

इस अवसर पर उन्होंने आर्डिनेंन्स फैक्ट्री रायपुर में पहुंचकर वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच जनसम्पर्क किया और दून के समुचित विकास के लिए कांग्रेेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्ड तीन रांझावाला, वार्ड  66 रायपुर में संयुक्त रूप से व्यापक स्तर पर जन संपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए क्षेत्रवासियों से वोट मांगे।

इस अवसर पर उन्होंने वार्ड  68 तुनवाला, मियांवला जनसभा की और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की स्थानीय लोगों से अपील की और कहा कि देहरादून सहित सभी वार्डों का व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा। उन्होंने वार्ड 67 मोहकमपुर व   वार्ड  64 नेहरू ग्राम में जनसभा करते हुए क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने वार्ड  65 डोभाल चौक, वार्ड 63 लाडपुर, वार्ड 62 ननूरखेड़ा, छह नम्बर पुलिया में जनसंपर्क एवं बैठकें आयोजित कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की और इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विरेन्द्र पोखरियाल को अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया। वहीं दूसरी ओर पदयात्रा और चुनावी बैठकों में कांग्रेस के प्रत्याशी आज पूरे फॉर्म में नजर आए।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक राजकुमार, महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, अभिनव थापर, अनिल क्षेत्री, विनीत प्रसाद भट्टू, मदन लाल, सौरभ ममगांई, महेश जोशी, महावीर सिंह रावत, सूरत सिंह नेगी, सिद्धार्थ पोखरियाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बडी संख्या में उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.