सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा : सुबह से शुरू हुई यात्रा रिकार्ड 2381 तीर्थयात्री पहुंचे श्री यमुनोत्री धाम

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 19, 2021 7:20 अपराह्न
देहरादून/ ऋषिकेश/उत्तरकाशी/ श्री बदरीनाथ/ श्री केदारनाथ । उत्तराखण्ड चारधामों  में  से श्री यमुनोत्री धाम की तीर्थयात्रा बहाल कर दी गयी है जबकि श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री में सड़क मार्ग अवरूद्ध होने से यात्रा थमी हुई है।राष्ट्रीय राज मार्ग खोलने हेतु युद्धस्तर परकार्य चल रहा है। जिलाधिकारी  उत्तरकाशी श्री मयूर दीक्षित ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यमुनोत्री धाम की यात्रा को आज सुबह से  बहाल कर दिया गया है  तीर्थयात्रियों को यमुनोत्री धाम जाने दिया जा रहा है।आज  रिकॉर्ड 2381 तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम के दर्शन को पहुंचे हैं। यमुनोत्री में मौसम सामान्य होने लगा है। तीर्थयात्री/ दर्शनार्थी जो कि 17 अक्टूबर  दिन से श्री बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री में मौजूद हैं आज 19 अक्टूबर को मंदिर दर्शन  मंदिरों/ देवस्थानमों में दर्शन को भी पहुंचे है। ऋषिकेश  बस टर्मिनल से भी तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम के लिए  अपने वाहनों से रवाना हुए है।

तीर्थयात्रियों का विवरण इस तरह है- 

  • श्री बदरीनाथ धाम  तीर्थयात्री Nil, पहले से रूके हुए तीर्थयात्री दर्शन को पंहुचे।
  • श्री केदारनाथ धाम –  तीर्थयात्री Nil (  खराब मौसम से/  हेलीकाप्टर सेवा बाधित ) पहले से रूके तीर्थयात्रियों ने  मंदिर में दर्शन किये।
  • श्री गंगोत्री धाम-  nil
  • श्री यमुनोत्री धाम- 2381
आज कुल तीर्थयात्रियों की संख्या  2381
दिनांक 1-17 अक्टूबर को हैलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे तीर्थ यात्री – 13697
17 सितंबर 2021 से  19 अक्टूबर 2021शाम  तक यमुनोत्री धाम  तथा 17 अक्टूबर तक श्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों सहित  अभीतक उत्तराखंड  चारधाम पहुंचे कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 191048 ( एक लाख इक्यानबे हजार अड़तालिस)

चारधाम से संबंधित महत्त्वपूर्ण बिंदु

  • उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर पर स्थायी रोक नहीं है यात्रा को अभी तक  आज के लिए स्थगित किया गया है।
  • दिनांक 17-18 एवं  आज 19 अक्टूबर को मौसम विभाग की  भारी बारिश चेतावनी को देखते हुए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम जाने हेतु रोक लगायी गयी थी जोकि मौसम सामान्य होने पर हटने की उम्मीद है।
  • श्री बदरीनाथ श्री केदारनाथ धाम, श्री गंगोत्री धाम में मौसम की स्थिति एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अवरूद्ध होने से तीर्थयात्री नहीं पहुंच सके है लेकिन यमुनोत्री धाम में यात्रा को जिला प्रशासन ने बहाल कर दिया है।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार  प्रदेश के हालात की समीक्षा की जा रही है। मुख्य सचिव एस. एस संधू ने प्रशासनिक तंत्र को सक्रिय किया।  मुख्यमंत्री के अलावा आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने  प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया उनके साथ  डीजीपी  अशोक कुमार भी रहे। पर्यटन-धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि मौसम सामान्य होने पर चारधाम यात्रा फिर सुचारू हो जायेगी। धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने कहा कि चारों धामों में ब्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन तंत्र को संक्रिय किया गया आपदा प्रबंधन सचिव एस.ए.मुरूगेशन ने  एडवाइजरी जारी की ।

आयुक्त गढ़वाल गढ़वाल / मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड रविनाथ रमन ने अवगत कराया कि  ऋषिकेश में चारधाम यात्रा सहायता हेतु हेल्प डेस्क कार्यकर रहे है। साथ ही कोविड जांच केद्र भी खुला हुआ है। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी  बी. डी. सिंह केदारनाथ धाम में रहकर  ब्यवस्था की मानिटरिंग कर रहे है। जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश ने जिले के ऋषिकेश यात्रा पड़ाव पर यात्रियों को सहायता निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडेय द्वारा चारधाम तीर्थयात्रियों की किसी भी परेशानी पर सहायता हेतु निर्देश जारी किये हैं‌। चारधाम तीर्थयात्रियों को होटल धर्मशालाओं में  आवास हेतु 10 से 15 फीसदी की रियायत मिल सकेगी। जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने  बताया कि यमुनोत्री धाम की यात्रा आज  प्रात: से शुरू हो गयी है अभी तक दो हजार से अधिक तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंचे है। यात्रा मजिस्ट्रेट /उपजिलाधिकारी बड़कोट शालिनी नेगी ने श्री यमुनोत्री यात्रा ब्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्री गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के यात्रा पड़ावों पर यात्रा मजिस्ट्रेटों के साथ  नोडल अधिकारी तैनात किए गये है जोकि तीर्थयात्रियों को किसी भी परेशानी यथा आवास/ भोजन/ चिकित्सा सुविधा में मदद करेंगे।हेल्प नंबर भी दिये जा रहे  हैं।सुक्खी टाप में अवरूद्ध गंगोत्री मार्ग को सुचारू किया जा रहा है  उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी में बताया गया कि कुछ समय में मार्ग खुल जायेगा।यमुनोत्री मंदिर से मुख्य पुजारी संदीप शास्त्री ने बताया कि यमुनोत्री मंदिर में तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं। जिलाधिकारी  रूद्रप्रयाग श्री मनुज गोयल के निर्देश पर गढ़वाल मंडल विकास निगम, एनडीआरएफ, पुलिस, चिकित्सा विभाग सहित जिला प्रशासन ने केदारनाथ मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए सोनप्रयाग, गौरीकुंड, लिंचोली, केदारनाथ बेस केंप आवास /भोजन, चिकित्सा ब्यवस्था की है। फिलहाल तीर्थयात्रियों को रोका गया है उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने यह जानकारी दी।

श्री बदरीनाथ धाम में  जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना के निर्देश पर यात्रा मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी तीर्थयात्रियों की परेशानियों का त्वरित निराकरण कर रही है कहा कि बाधित सड़क मार्ग को सुचारू किया जा रहा है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को देवस्थानम बोर्ड द्वारा यथासंभव मदद की जा रही है। चारधाम यात्रा हेतुअब http:// smartcitydehradun.uk.gov.in में तीर्थयात्री सीधे पंजीकरण करवा सकते हैं। देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर ई पास बनाने की आवश्यकता नहीं है।

यात्रा वर्ष 2021 उत्तराखंड के चारो धामों के कपाट बंद होने की तिथियां निम्न है

  • श्री बदरीनाथ -20 नवंबर
  • श्री केदारनाथ – 6 नवंबर
  • यमुनोत्री -6 नवंबर
  • श्री गंगोत्री -5 नवंबर

पंच केदार

  • श्री मद्महेश्वर जी 22 नवंबर
  • श्री मद्महेश्वर मेला 25  नवंबर
  • श्री तुंगनाथ जी 30 अक्टूबर
  • श्री रूद्रनाथ जी के कपाट  17 अक्टूबर ब्रह्ममुहुर्त में शीतकाल हेतु बंद हो गये हैं।
  • श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को बंद हो गये हैं।
 उत्तराखंड चारधाम जानेवाले तीर्थयात्रियों  की सुविधा हेतु  प्रशासन द्वारा  चारधाम यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश में निशुल्क कोविड जांच केंद्र स्थापित किया गया है साथ ही विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क यात्रियों की सहायता कर रहे हैं।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जन सैलाब, जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत
  • रूडकी : रहमतपुर में संघ का पथ संचलन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों का फूलवर्षा से स्वागत
  • यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर जन सामान्य मंच की बैठक, ‘काला कानून’ बताते हुए विरोध का ऐलान
  • डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी ने नगर निगम देहरादून क्षेत्र अंतर्गत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलाया
  • श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां तेज, सेना और ट्रस्ट की संयुक्त टीम ने किया पैदल मार्ग का निरीक्षण
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ धाम की तैयारियों पर सवाल, विधायक बुटोला ने जताई नाराजगी
  • खतरनाक चट्टान से उतरने को मजबूर महिलाएं, सिंहधार वार्ड में पुश्तैनी रास्ता टूटा, ग्रामीणों में आक्रोश
  • “जीते जी रक्तदान, जाते-जाते अंगदान” अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 73 लोगों ने किया रक्तदान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.