रुड़की : सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने परचम लहराया है। इस बार भी बेटियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। इसी कड़ी में सेंटेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अरीबा फातिमा उर्फ संदीप ने 94 प्रतिशत अंक लाकर माता-पिता के साथ ही स्कूल का नाम रोशन कर दिया। अरीबा फातिमा ने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दिया।
बातचीत करते हुए अरीबा फातिमा ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। उसके पिता चौधरी मुजफ्फर अली पत्रकार होने के साथ-साथ पेशे से राज इंजीनियर्स सर्विस सेंटर के मालिक है ओर माता गृहणी है।
चौ. मुजफ्फर अली ने बताया कि वह अपनी बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे है ताकि वह आगे चलकर अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज की सेवा कर सके। वही छात्रा के चाचा मोहम्मद अली वक्फ बोर्ड कलियर से जुड़े है। उन्होंने भी बेटी का मुंह मीठा कराकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Discussion about this post