मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सुयालकोट भूस्खलन क्षेत्र का एनएच की तर्ज पर होगा ट्रीटमेंट

शेयर करें !
posted on : जनवरी 11, 2025 1:20 पूर्वाह्न

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड  के 12 से अधिक गांवों की जोड़ने वाली लाइफ़ लाइन देवाल-खेता मानमती मोटर मार्ग पर बीते चार से सुयालकोट के पास भूस्खलन हो रहा है। इस भूस्खलन को रोकने के लिए अब एनएच की तर्ज पर ट्रीटमेंट करने की कवायत शुरू हो गई। टीएचडीसी डीपीआर तैयार कर लोनिवि को देगा। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इस वर्ष सुयालकोट का ट्रीटमेंट हो जाएगा।

देवाल-खेता मानमती मोटर सुयालकोट में थोड़ी सी बारिश में ऊपर से लगातार भूस्खलन शुरू हो जाता है। सड़क का एक बड़ा भू भाग पिंडर नदी में समा गया है। पिछले चार साल से बरसात में सड़क मार्ग बंद होना एक आम बात हो गई है। जिससे घाटी का सम्पर्क ब्लांक मुख्यालय से कट जाता है। क्षेत्र के दस हजार की आबादी को आवाजाही के लिए बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। घाटी में जाने के लिए एक मात्र मोटर सड़क होने से दो माह खाद्यान्न संकट बना रहता है। यह सड़क मोपटा, मेलखेत, नलधूरा, हरमल, वोटिंग, उदयपूर, सौरीगाड,नमला, रामपूर, तोरती, झलकियां, कुंवारी, खेता, मानमति सहित कुमांऊ के जनपद बागेश्वर के कई गांवों को जोड़ता है।

क्षेत्र के प्रशासक प्रधान सरस्वती बागड़ी, दीवान राम, उर्बी दत्त जोशी, भवानी दत्त, पूर्व क्षेपंस जशवंत सिंह कुंवर ने कहा कि पिछले चार साल से सुयालकोट में  भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट करने के लिए कई बार आंदोलन कर चुके हैं। क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा और लोनिवि के मुख्य और प्रमुख अभियंता सुयालकोट भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण कर चुके हैं।  लोनिवि ने पूर्व में भूगर्भीय सर्वेक्षण भी किया है। फिर भी सड़क का ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है। जबकि लोनिवि को ट्रीटमेंट के लिए डेढ़ करोड़ स्वीकृत हुआ था। विभाग का कहना था कि भूस्खलन क्षेत्र पहले 125 मीटर था जो लगातार बढ़ कर 250 मीटर से अधिक बढ़ गया है इस राशि में ट्रीटमेंट होना संभव नहीं है। अब सड़क की डीपीआर टीएचडीसी तैयार करने में जुटी है।  एनएच की तर्ज पर भूस्खलन क्षेत्र सुयालकोट का ट्रीटमेंट होने की आश जग गई है। सम्भवत अप्रैल माह में डीपीआर तैयार हो जाएगी।

क्या कहते है अधिकारी

भूस्खलन क्षेत्र का लोहे की जाली, सरिया, सीमेंट डाल कर सड़क के ऊपर और नीचे छोर पर ट्रीटमेंट होना है। पिंडर नदी का कटाव रोका जाना है। टीएचडीसी  अप्रैल माह तक डीपीआर बना कर  सौंप देगा और फिर एनएच की तरह ट्रीटमेंट शुरू होगा।

रमेश चंद्र अधीक्षण अभियंता लोनिवि गोपेश्वर चमोली।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.