रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने बीआरओ की सड़क परियोजनाओं में लंबित प्रकरणों को लेकर ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों विभिन्न स्तर पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता पर निराकरण करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 28, 2024 2:53 अपराह्न

चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विभिन्न स्तरों पर सड़क निर्माण कार्याे से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण, वन भूमि हस्तांतरण, संयुक्त निरीक्षण और मुआवजा वितरण से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करें और परियोजना के निर्माण कार्याे को तेजी से पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से कोई भी प्रकरण लंबित ना रखे।

ज्योर्तिमठ तहसील के अंतर्गत स्थान पिनौला एवं विनायक चट्टी में पटवारी के माध्यम से दो माह से प्रतिकर निर्धारित न किए जाने और मारवाडी में आपत्तियों के निराकरण की सूचना उपलब्ध न कराए जाने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को संबंधित पटवारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि सीमा तक सड़कों का विस्तार एक राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट है। इसमें गंभीरता के साथ सभी प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। माणा-माणा पास मोटर मार्ग और ग्यालडुम-नीती पास पर सीए लैंड उपलब्ध कराने के संबंध में जिलाधिकारी ने सिविल वन पंचायत से शीघ्र भूमि हस्तारण की कार्रवाई करने को कहा। पाण्डुकेश्वर में भूमि का मुआवजा लेने के बाद उसी भूमि को किसी अन्य को विक्रय करने और दूसरे काश्तकार द्वारा सड़क चौडीकरण में बाधा डालने पर एसडीएम को संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

मलारी-गिर्थीडोबला सड़क चौड़ीकरण हेतु राजस्व निरीक्षक को खसरा नंबर उपलब्ध कराने और ग्यालडुम-नीती पास पर हॉट मिक्स प्लांट लगाने हेतु मार्ग से बर्फ हटने के बाद शीघ्र संयुक्त निरीक्षण करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि कुरकुती-गमशाली-नीति मोटर मार्ग पर भुगतान सूची में काश्तकारों के नाम, खाता संख्या एवं अन्य कमियों का निराकरण करते हुए शीघ्र प्रतिकर का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर म्यूटेशन की कार्रवाई पूरी करते हुए शीघ्र उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध करें। बैठक में डीएफओ बीवी मर्तोलिया, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला खनन अधिकारी नाजिया हसन, तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट सहित बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.