पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समिति की बैठक आयोजित की गयी। आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार हेतु जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 13 आवेदन जिला बाल विकास अधिकारी कार्यालय पौड़ी को प्राप्त हुए, जिनका बैठक में समिति के पदाधिकारियों द्वारा परीक्षण किया गया।
जिला बाल विकास अधिकारी कार्यालय, पौड़ी को प्राप्त 13 आवेदनों का परीक्षणोपरान्त 10 उत्कृष्ठ प्रस्ताव को आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के लिए चयन हेतु शासन को भेजे गये। जनपद से 09 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
बैठक में समिति के पदाधिकारी/सदस्यगण, प्रभारी सीडीओ/परियोजना प्रबन्धक एस.एस.शर्मा, एएमए जिला पंचायत कबूल चन्द्र, डीपीओ जितेन्द्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, सुषमा रावत, सरिता नेगी आदि उपस्थित थे।




Discussion about this post