शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण एवं 02 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग का किया शिलान्यास, जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी किया गया शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 23, 2024 12:07 पूर्वाह्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 188.07 करोड़ की 74 योजनाओं का किया लोकर्पण और शिलान्यास
  • जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी किया गया शुभारंभ
  • 111.22 करोड़ के 36 लोकर्पण और 76.85 करोड़ के 38 कार्यों का किया गया शिलान्यास। 
  • बाल-भिक्षावृत्ति निवारण के लिए 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहनों का सीएम ने किया फ्लैग ऑफ। 
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कनक चौक, देहरादून में 188.07 करोड़ की कुल 74 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 111.22 करोड़ की लागत के 36 लोकर्पण कार्य और 76.85 करोड़ के 38 शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। इसके तहत देहरादून के चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण, लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग का शिलान्यास कार्य भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाल-भिक्षावृत्ति निवारण प्रयासों के अंतर्गत 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहनों का फ्लैग ऑफ एवं जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी शुभारंभ किया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा एवं नगर विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इन विकास योजनाओं से देहरादून और आस -पास के क्षेत्रों में लोगों को काफी सुविधा होगी। देहरादून शहर में भीड़-भाड़ वाले स्थानों के लिए लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग बनने से ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी व समय और संसाधनों की भी बचत होगी। बाल-भिक्षावृत्ति निवारण प्रयासों के अंतर्गत आज से प्रारंभ किए जा रहे 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहन शहर में भीख मांगने वाले बच्चों के पुनर्वास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क शुरू होने से जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले पत्रों की ट्रैकिंग और प्रबंधन प्रक्रिया सुदृढ़ होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट टॉयलेट्स बनाने के साथ ही स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट की शुरुआत की गई है। स्मार्ट स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही लैंसडाउन चौक पर 650 पाठकों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। हर्रावाला में 300 बेड वाले कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई का उच्चीकरण भी किया गया है। देहरादून को आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के 5 सबसे अच्छे शहरों में देहरादून को भी शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को वायु प्रदूषण से मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ शहर में 4 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों का शुभारंभ किया गया है। 7 अन्य स्थानों पर भी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया गतिमान है। इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों के माध्यम से एक ओर जहां शहरवासियों को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा।
आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बसंल ने अपने स्वागत संबोधन में  कहा कि यह हर्ष का विषय है कि मुख्यमंत्री जी एवं समस्त माननीय गण का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में विभागों मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद में आज 188.07 करोड़ की 74 योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया गया, जिनमें 111.22 करोड़ की 36 योजनाओं का लोकार्पण तथा 76.85 करोड़ के 38 कार्यों का शिलान्यास किया गया। 
आज बाल विकास विभाग के रेस्क्यू एवं पुर्नवास वाहन, शुरूआती चरण में 04 इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पटेल पार्क के सामने, गांधी पार्क के निकट, पैसेफिक हिल्स, राजपुर रोड के निकट का शुभारम्भ, पल्टन बाजार में जनमानस एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत स्थापित किये गएा सीसीटीवी केमरों का शुभारम्भ किया गया। लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम का लोकापर्ण। तथा तिब्बती मार्केट एवं गांधी पार्क के सामने ओटोमेटेड पार्किंग तथा सर्वे चौक के निकट काबुल हाउस में सतह पार्किंग का शिलान्यास किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि  मुख्यमंत्री जी द्वारा महिला सुरक्षा को बढावा देने के निर्देश के क्रम में पल्टन बजार 22 हाईटेक कैमरा व पब्लिक मॉनिटर सिस्टम स्थापित किये गए हैं जिनका लोकार्पण किया गया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा राज्य की महिला स्वंयसहायता समूहों को आउटलेट के माध्यम से वेन्यू मिले इसके लिए कवायद शुरू हो गई है 07 टैण्डर कर  दिया सभी को महिलाओं द्वारा  स्थपित किए गए जाएंगे तथा इन आउटलेट पर उच्चतम गुणवत्ता के साथ ही उचित दर उत्पाद मिलेंगे। मुख्यमंत्री जी ने महिला सुरक्षा एवं महिला स्वंयसहायता समूहों के उत्पादों के लिए विपणन व्यवस्था तथा भिक्षावृत्ति उन्मूलन तथा भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए जा रहे बच्चों को मुख्यधारा में लाने तथा शिक्षा से जोड़ने हेतु जिलाधिकारी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, सहदेव सिंह पुंडीर, सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा नेता पुनीत मित्तेल, अनिल गोयल, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर आयुक्त नमामि बंसल एवं जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
 

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.