गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देहरादून ने सर्दियों में बढ़ते हार्ट अटैक के प्रति किया जागरुक

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 22, 2024 1:31 पूर्वाह्न

सहारनपुर : सर्दियों में बढ़ते हार्ट अटैक के खतरे को देखते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने सहारनपुर के प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. पुनीश सदाना ने सर्दियों में हार्ट अटैक होने के कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी।

हृदय रोगियों के लिए सर्दियों का मौसम परेशानियां लेकर आता है, ठंड में हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि ठंड के मौसम में नसें ज्यादा सिकुड़ जाती हैं, नसों को गर्म और एक्टिव करने के लिए ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है जिससे हार्ट पर दवाब पड़ता है और मरीज का ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के हृदय रोग विभाग के डायरेक्टर डॉ. पुनीश सदाना ने बताया कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि दिल के मरीज को समय रहते मेडिकल सहायता मिले , क्योंकि हार्ट अटैक आने पर तुरंत उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। लेकिन ज्यादातर लोगों को हार्ट अटैक से लक्षणों का पता ही नही होता है, ऐसे में लोगों को इसके बारे में जागरुक होना चाहिए और छोटा सा छोटा लक्षण दिखने पर तुरंत कॉर्डियोलॉजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि किसी मरीज के सीने में मध्य या बायीं ओर दर्द या बेचैनी हो, जो कुछ मिनटों से अधिक समय तक रहती है, गर्दन, पीठ, एक या दोनों हाथ या कंधों में दर्द या बेचैनी हो, चक्कर या बेहोशी महसूस हो, मतली या उल्टी महसूस हो, ठंडा पसीना आए, सांस लेने में कठिनाई हो और बेवजह थकान महसूस हो, ब्लड़ प्रेशर बढ़ जाएं तो बिना देर किए अस्पताल जाना चाहिए।

इसके अलावा, डॉ. पुनीश सदाना ने उन कारणों के बारे में भी बताया, जिनकी वजह से सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा, सोते समय शरीर की गतिविधियां धीरे हो जाती हैं। बीपी और शुगर का लेवल भी कम होता है। लेकिन उठने से पहले ही शरीर का ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम उसे सामान्य स्तर पर लाने का काम करता है। यह सिस्टम हर मौसम में काम करता है। लेकिन ठंड के दिनों में इसके लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे जिन्हें हार्ट की बीमारी है, उनमें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

सर्दियों में हार्ट फेलियर और कार्डियोवैस्कुलर की बीमारी इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि सर्दियों में तेल व मसालेदार खाना ज्यादा खाया जाता है, जिससे कोलेस्ट्रोल बढ़ने की संभावना होती है और कोलेस्ट्रोल बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। हृदयरोगी अपनी लाइफस्टाइल व खान – पान में बदलाव, दवाइयां और अन्य उपचारों से अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए स्वस्थ और संतुलित आहार लेना, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना, नियमित रूप से व्यायाम करना, धूम्रपान से बचना और रक्त कोलेस्ट्रॉल और शूगर स्तर को नियंत्रित करना जरूरी है।

हृदय रोगियों को सुबह-सुबह जब मौसम बहुत ठंडा हो, बाहर सैर करने से बचना चाहिए, वह धूप आने के बाद वॉक कर सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा पानी ना पिएं क्योंकि हार्ट शरीर में मौजूद खून के साथ लिक्विड को पम्प करने का भी काम करता है। हृदय रोगियों का दिल वैसे भी पम्प करने में ज्यादा मेहनत करता है। ऐसे में अगर आप बहुत ज्यादा पानी पी लेंगे तो हार्ट को पम्पिंग में और भी मेहनत करनी पड़ेगी और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाएगा। पानी कितना और कब पीना है इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, साथ ही, संतुलित आहार लेना और नमक, तेल और मसालेदार भोजन कम करना चाहिए, इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना कम होती है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.