गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय मासिक N-CORD की बैठक आयोजित, दिए ये निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2024 4:47 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय मासिक N-CORD की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी I जिलाधिकारी  द्वारा युवा पीढ़ी में बढ़ रहे नशे के प्रकोप को प्रभावी रूप से विराम लगाने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देश निर्गत करते हुये सभी सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर नशे के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि फैक मेडिसिन (नकली दवाईयों) तथा तस्करी से  सम्बन्धित सूचना मिलने पर तत्काल ऐसे गैंगों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करते हुये, बन्द पड़ी फार्मा कम्पनियों का भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाये, मेडिकल स्टोर्स पर पैनी नजर रखी जाये तथा समय-समय पर छापेमारी की कार्यवाही की जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हमारी कार्यवाही केवल मुकदमा दर्ज करने तक ही सीमित न रहे बल्कि मुकदमों में ठोस पैरवी भी की जाये, जिससे लिए सिस्टम बनाया जाये ।
जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित नशा मुक्ति केन्द्रों पर छापेमारी हेतु पुलिस, राजस्व तथा चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम के गठन करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही उन्होंने पंजीकृत नशा मुक्ति केन्द्रों पर छापेमारी करने तथा जनपद में संचालित अवैध नशा मुक्ति केन्द्रों को बन्द कराने के निर्देश दिये हैं साथ ही नशे से पीड़ित युवाओं के उपचार हेतु भगवानपुर में नशा मुक्ति केन्द्र शीघ्रता से खोलने की कार्यवाही करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिये।
जिलाधिकारी द्वारा बस चालकों विशेषकर रोडवेज के बस कण्डक्टरों तथा परिचालकों से आह्वान किया कि वह किसी भी अजनबी व्यक्ति के सामान को न लेकर आयें तथा कोरियर का कार्य न करें। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं विभिन्नि अधिनियमों की जानकारी हेतु साइन बोर्ड लगाने के निर्देश समाज कल्याण तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी द्वारा भांग की खेती हेतु दी गई अनुमति की जानकारी पुलिस विभाग से भी साझा करने हेतु जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है साथ ही प्रतिमाह N-CORD की बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिये।
बैठक का संचालन पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) शांतनु पराशर द्वारा किया गया। बैठक में एसपी सीटी पंकज गैरोला, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता, एसडीएम जितेन्द्र कुमार, प्रेमलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, औषधि निरीक्षक अनीता भारती आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने प्रेरणा कोचिंग में विद्यार्थियों से किया संवाद, सफलता के दिए अहम मंत्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.