रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय का एक अभिनव प्रयास, बीजीयू नेक्स्ट जेन टैलेण्ट हण्ट 2024 प्रतियोगिता का आयोजन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 20, 2024 11:48 पूर्वाह्न
कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय द्वारा कक्षा 12वीं  में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं हेतु ‘ बीजीयू नेक्स्ट जेन टैलेण्ट हण्ट 2024 ‘ प्रतियोगिता का आयोजन पांच केन्द्रों पर तीन दिवसों में सम्पन्न होगा। पहला, 20 दिसम्बर 2024 को राइका सतपुली में, दूसरा, 21 दिसम्बर 2024 को राइका जयहरीखाल व  गुरुकुल इण्टरनेशनल चन्दनपुरा नजीबाबाद तीसरा, 22 दिसम्बर 2024 को कै. गं. सिं. राइका लालढांग व बीजीयू परिसर स्थित परीक्षा केन्द्र में किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा ने बताया कि कक्षा 12 में अध्ययनरत् छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं जिसका पंजीकरण नि:शुल्क है। परीक्षण में सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति परीक्षण, विज्ञान, अंग्रेजी, गणित से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा समय 11:00- 1:00 बजे तक होगा। अब तक प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने के लिए कुल 1674 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
प्रो. राणा  ने बताया  कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रतियोगिता हेतु तैयार करना है वहीं उनकी तर्कक्षमता, सामान्य ज्ञान, विज्ञान व गणित की समझ का मूल्यांकन करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता से प्रतिभा को तरासने में सहायक सिद्ध होगा। प्रतियोगिता के परिणाम के पश्चात विश्वविद्यालय के कुलाधिपति/चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रुपये 11000/- द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को रूपये 5000/- व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को रूपये 2500/- का पुरस्कार व प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिये जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु समिति गठित कर दी गयी है। इस हेतु कार्यक्रम समन्वयक शशि रावत, परीक्षा संयोजक राहुल राजपूत व सह संयोजक गुरजंट सिंह को बनाया गया है जो निरीक्षकों के साथ समन्वय कर प्रतियोगिता को सम्पन्न करने में भूमिका निभाएगी। डीन इंचार्ज व फार्मेसी प्राचार्य डॉ. के. सर्वानन, सहा. कुलसचिव अरुण कुमार के पर्यवेक्षण में एक समिति बनाई गई है जो प्रतियोगिता में केन्द्रों का पर्यवेक्षण करेगी व परीक्षा की पारदर्शिता पर नजर रखेगी।   
विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह, डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी है व उम्मीद जताई कि टैलेण्ट हण्ट से प्रतिभा को तलाशने में मदद मिलेगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का ‘ग्रीन मिशन’, कम होंगे वाहन और बिजली खर्च, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- छोटी पहल से होगा बड़ा बदलाव
  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.