शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में चिकित्सा जगत में आधुनिक तकनीकी बायोसेंसर पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 18, 2024 12:39 पूर्वाह्न
ऋषिकेश : पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद, (यूकास्ट) देहरादून के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष मेडिकल व्याख्यान का आयोजन किया गया I 
इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शलभ जौहरी ने बायो-सेंसर विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। इसमें उन्होंने बताया कि बायोसेंसर (Biosensor) एक ऐसा उपकरण है जो जैविक पदार्थों की उपस्थिति या उनकी गतिविधि का पता लगाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह उपकरण जैविक पदार्थों को पहचानने और उनकी मात्रा को मापने के लिए एक जैविक संवेदनशील तत्व और एक इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल प्रोसेसर का उपयोग करता है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत एंजाइम बायोसेंसर, न्यूक्लिक एसिड बायोसेंसर, प्रोटीन बायोसेंसर, सेल बायोसेंसर, ऑप्टिकल बायोसेंसर आदि प्रकार के होते है I
उन्होंने बताया कि बायोसेंसर का इस्तेमाल मधुमेह प्रबंधन के लिए, संक्रामक रोग (जैसे, COVID-19, इन्फ्लूएंजा), कैंसर का पता लगाने, प्वाइंट-ऑफ-केयर (पीओसी) बायोसेंसर, तंत्रिका संबंधी विकार (जैसे, पार्किंसंस रोग, अल्जाइमर रोग) आदि का पता लगाने की आधुनिक तकनीकी है I साथ ही उन्होंने मिलडिटॉफ मशीन के बारे में भी बताया मेल्डिटॉफ मशीन एक प्रकार का मेडिकल उपकरण है जो मरीज की देखभल के लिए उपयोग किया जाता है। यह मशीन पेशेंट की तबियत की निग्रानी करने के लिए उपयोग किया जाता है और इसमें कई प्रकार के सेंसर्स और मॉनिटरिंग सिस्टम होते हैं। मेल्डिटॉफ मशीन का उपयोग आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, आपातकालीन विभाग में मरीज की तबियत की निगरानी के लिए उपयोग किया जाता है।
इस अवसर पर विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष व समन्वयक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने डॉ. शलभ जौहरी का स्वागत करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए यह व्याख्यान अत्यंत शिक्षाप्रद है वर्तमान दौर में आधुनिकता का ज्ञान होना आवश्यक है साथ ही उन्होंने बताया कि यूकास्ट, देहरादून के द्वारा विज्ञान एवं अनुसंधान के लोकव्यापीकरण के लिए अनेको कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है इसी क्रम में यूकास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पन्त जी के निर्देशन में हमारे परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के.जोशी जी ने कहा कि विभाग में अविरल ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों  का चहुंमुखी विकास होता है। 
इस अवसर पर परिसर के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने डॉ शलभ जौहरी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पेरामेडिकल के छात्रों को विभिन्न चिकित्सा तकनीकियों का ज्ञान होना आवश्यक है इसी क्रम डॉ जौहरी द्वारा बायोसेंसर विषय पर दिया व्याख्यान उनके भविष्य में कारगर सिद्ध। इस मोके पर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ बिंदु देवी, शालिनी कोटियाल, अर्जुन पालीवाल, आकांक्षा जोशी, निशांत व 80 छात्र- छात्रायें मौजूद रहे I
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
  • गांधी के विचार आज भी समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा – IAS बंशीधर तिवारी
  • गाली-गलौज और धमकी के आरोप में मोहम्मद दीपक गिरफ्तार
  • 12 साल बाद भारतीय महिला मुक्केबाजी को एशियाड में मिला स्वर्ण
  • ऋषिकेश के पुल पर रोने लगी विदेशी महिला, बताई वजह
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
  • लंबित ई-चालान पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वाहन जब्ती से लेकर RC और PUC सेवाओं पर रोक के निर्देश
  • वीकेंड पर मसूरी पैक, सड़कों पर वाहनों की कतार
  • धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, ओवररेटिंग पर देहरादून प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
  • नंदा जात यात्रा में ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.