शनिवार, फ़रवरी 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

16 दिसंबर को विजय दिवस, जानिए इस खास दिन की ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण जानकारी ……………

लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 17, 2024 1:05 पूर्वाह्न
देहरादून : भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्ण‍िम अक्षरों से लिखा 16 दिसंबर का दिन, जो पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक विजय की याद दिलाता है। अत: 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। ज्ञातव्य है कि 16 दिसंबर 1971 ही वह तारीख थी, जब भारत ने युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इस युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे। इस युद्ध के बाद 93 हजार पाकिस्तान पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था और पूर्वी पाकिस्तान आजाद हुआ था, जिसे आज हम बांग्लादेश के नाम से जानते हैं।
  •  इस युद्ध की पृष्‍ठभूमि साल 1971 की शुरुआत से ही बनने लगी थी। पाकिस्तान के सैनिक तानाशाह याहिया ख़ां ने 25 मार्च 1971 को पूर्वी पाकिस्तान की जन भावनाओं को सैनिक ताकत से कुचलने का आदेश दे दिया था।
  • इसके बाद शेख मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा होने के बाद पाकिस्तान से कई शरणार्थी लगातार भारत आने लगे थे। जब भारत में पाकिस्तानी सेना के दुर्व्यवहार की खबरें आने लगीं, तब भारत पर यह दबाव पड़ने लगा कि वह वहां पर सेना के जरिए हस्तक्षेप करे।
  • उस वक्त तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी चाहती थीं कि अप्रैल में पाकिस्तान पर आक्रमण किया जाए। इस बारे में इंदिरा गांधी ने थलसेनाध्‍यक्ष जनरल मानेकशॉ की राय ली। मानेकशॉ ने इंदिरा गांधी से स्‍पष्‍ट कह दिया कि वे पूरी तैयारी के साथ ही युद्ध के मैदान में उतरना चाहते हैं।
  • उस वक्त भारत के पास सिर्फ एक माउंटेन डिवीजन था और इस डिवीजन के पास पुल बनाने की क्षमता नहीं थी। तब मानसून की शुरुआत होने वाली थी और ऐसे समय में पूर्वी पाकिस्तान में प्रवेश करना मुसीबत का सबब बन सकता था।
  • इसके बाद 3 दिसंबर, 1971 को इंदिरा गांधी के कलकत्ता में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों ने भारतीय वायुसीमा को पार कर पठानकोट, श्रीनगर, अमृतसर, जोधपुर, आगरा आदि सैनिक हवाई अड्डों पर बम गिराने शुरु कर दिए।
  • इंदिरा गांधी ने उसी वक्‍त दिल्ली लौटकर मंत्रिमंडल की आपात बैठक की। युद्ध शुरु हुआ। पूर्व में तेजी से आगे बढ़ते हुए भारतीय सेना ने जेसोर और खुलना पर कब्जा किया।
  • भारतीय सेना की रणनीति थी कि अहम ठिकानों को छोड़ते हुए पहले आगे बढ़ा जाए। लेकिन जनरल मानेकशॉ खुलना और चटगांव पर ही कब्जा करने पर जोर देते रहे और ढाका पर कब्जा करने का लक्ष्य भारतीय सेना के सामने रखा ही नहीं गया।
  • 14 दिसंबर को भारतीय सेना को एक गुप्त संदेश मिला कि ढाका के गवर्नमेंट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है, जिसमें पाकिस्तानी प्रशासन बड़े अधिकारी भाग लेने वाले हैं। भारतीय सेना ने तय किया और बैठक के दौरान ही मिग 21 विमानों ने भवन पर बम गिरा कर मुख्य हॉल की छत उड़ा दी। गवर्नर मलिक ने लगभग कांपते हाथों से अपना इस्तीफा लिखा।
  • 16 दिसंबर की सुबह जनरल जैकब को जनरल मानेकशॉ का संदेश मिला कि आत्मसमर्पण की तैयारी के लिए तुरंत ढाका पहुंचें। नियाज़ी के पास ढाका में 26400 सैनिक थे, जबकि भारत के पास सिर्फ 3000 सैनिक और वे भी ढाका से 30 किलोमीटर दूर। जैकब जब नियाज़ी के कमरे में घुसे तो वहां सन्नाटा छाया हुआ था. आत्म-समर्पण का दस्तावेज़ मेज़ पर रखा हुआ था। पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा वहां पहुंचने वाले थे।
  • शाम के साढ़े चार बजे जनरल अरोड़ा हेलिकॉप्टर से ढाका हवाई अड्डे पर उतरे। पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा और नियाज़ी एक मेज के सामने बैठे और दोनों ने आत्म-समर्पण के दस्तवेज पर हस्ताक्षर किए। नियाज़ी ने नम आंखों से अपने बिल्ले उतारे और अपना रिवॉल्वर जनरल अरोड़ा के हवाले कर दिया। स्‍थानीय लोग नियाजी की हत्‍या पर उतारू थे। भारतीय सेना के वरिष्ठ अफसरों ने नियाज़ी के चारों तरफ एक सुरक्षित घेरा बनाकर बाद में नियाजी को बाहर निकाला गया। युद्ध के बाद  93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया गया।
  • इंदिरा गांधी संसद भवन के अपने दफ़्तर में एक टीवी इंटरव्यू दे रही थीं। तभी जनरल मानेक शॉ ने उन्‍हें बांग्लादेश में मिली शानदार जीत की खुशखबरी दी। इंदिरा गांधी ने तुरन्त लोकसभा में शोर-शराबे के बीच घोषणा की, कि चल रहे भारत-पाक युद्ध में भारत को अभूतपूर्व विजय मिली है। इंदिरा गांधी के वक्तव्य के बाद यकायक पूरा सदन जीत के जश्‍न में डूब गया!

    शुभ विजय दिवस!!

  • लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम मयूर दीक्षित के प्रयासों से जेएन सिन्हा मेमोरियल उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 09 बेड़ का आपातकालीन ट्राॅमा सेंटर किया गया तैयार, आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को मिलेगी तत्काल चिकित्सा सुविधा
  • दिव्य और भव्य कुंभ आयोजन के लिए मेला प्रशासन एवं मेला क्षेत्र के आश्रमों का साझा संकल्प, व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श
  • न्यूज़वीक द्वारा मेदांता को भारत का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल किया घोषित
  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर व्याख्यान आयोजित
  • अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लेकर मेला संचालन कमेटी को जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
  • मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का खेल, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.66 लीटर कोडीन सिरप समेत ट्रामाडोल व अल्प्राजोलाम बरामद, संचालक गिरफ्तार ……..
  • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी चोट, डोईवाला में मारखम ग्रांट से खेरी तक एमडीडीए का एक्शन, 77 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला दिया बुलडोजर
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी, आजाद कॉलोनी में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
  • होली पर दून अस्पताल अलर्ट : डॉक्टरों और स्टाफ की अतिरिक्त ड्यूटी
  • उत्तराखंड के ग्रामीण बाजारों को नई दिशा देगा सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर, सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर पहल से उत्तराखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त विस्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.