शुक्रवार, जून 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी में धूमधाम से मनाया गया विजय दिवस, 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को किया गया याद

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2024 4:02 अपराह्न
  • 1971 के युद्ध में उत्तराखंड के 255 वीर जवान हुए थे शहीद, जनपद पौड़ी के 38 जवान हुए थे शहीद।

पौड़ी : जिला मुख्यालय पर विजय दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और वीर सैनिकों के अदम्य साहस व बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, उनके परिजनों और अन्य गणमान्यों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तानी सेना को पराजित कर एक ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना के 93,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। यह विजय भारत के वीर सैनिकों की असाधारण वीरता और बलिदान का प्रतीक है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर करन सिंह ने बताया कि 1971 के युद्ध में उत्तराखंड राज्य के 255 वीर जवान शहीद हुए, जिनमें जनपद पौड़ी गढ़वाल के 38 शहीद सैनिक शामिल थे। विजय दिवस पर इन वीर जवानों के बलिदान को विशेष रूप से स्मरण किया गया। विजय दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जो एजेंसी चौक से राजकीय प्रेक्षागृह तक निकाली गई। कार्यक्रम में 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर ऐश्वर्या, अमन, मरियम रहे। जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिफात अली, द्वितीय स्थान पर दिशा, तृतीय स्थान पर रितिका रही। क्रॉस कंट्री दौड़ बालक वर्ग प्रथम विजय, द्वितीय धर्मेश, तृतीय स्थान पर जीवन रहे जबकि बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर मीनाक्षी, द्वितीय स्थान पर निधि, तृतीय स्थान पर सुमन रहीं।

कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैंसडौन कर्नल ओम प्रकाश फर्स्वाण (अ.प्रा.), मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष राजेंद्र राणा, ऑर्डिनरी कैप्टन सत्य प्रसाद धस्माना, मातबर सिंह, वीरेंद्र सिंह, श्रीचंद सिंह रावत, सुशीला देवी, छैला देवी, बसंती देवी व सुमित्रा देवी और अन्य गणमान्य अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त
  • धामी कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम खण्डूरी और जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह
  • परमार्थ निकेतन मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • ओवरटेक विवाद के बाद श्रीनगर पुलिस की तत्परता, 6 लोगों का चालान
  • कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगी मुहर, उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित
  • NEET परीक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सतर्क, SSP ने परीक्षा केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • जोशीमठ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्त एकत्र
  • सिमली बेस अस्पताल की मांग को लेकर महापंचायत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.