गुरूवार, मई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीजीपी दीपम सेठ ने शीतकालीन चारधाम यात्रा को लेकर ली बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश …..

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 14, 2024 3:08 पूर्वाह्न
देहरादून : शीतकालीन चारधाम यात्रा में धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर त्रुटिरहित सुरक्षा, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था एवं सुगम व सुरक्षित यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा वरिष्ठ/ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, हरिद्वार, रूद्रप्रयाग/ चमोली एवं उत्तरकाशी को शीतकालीन यात्रा हेतु एसओपी बनाये जाने एवं उनके द्वारा की जा रही तैयारियों के अतिरिक्त इन बिन्दुओं पर भी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है –
  • शीतकालीन चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु सम्बन्धित जनपदों में 01 राजपत्रित स्तर के पुलिस अधिकारी को नोड़ल अधिकारी नामित किया जाये एवं चारधाम यात्रा का एक्शन प्लान तैयार कर उसके अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ।
  • चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों एंव यात्रा मार्गों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल का प्वाइंटवार व्यवस्थापन किया जाये ।
  • शीतकालीन चारधाम यात्रा के दौरान प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं/वाहनों आदि की जानकारी गढ़वाल परिक्षेत्र के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करायी जाये ।
  • चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों में मन्दिर समितियों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर सुरक्षा सम्बन्धी रूपरेखा तैयार कर ली जाये ।
  • सुरक्षा सम्बन्धी रूपरेखा में चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों में यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ सभी प्रकार की आकस्मिक घटनाओं यथा- आंतकी हमला, बम विस्फोट, भूकम्प, भू-स्खलन, दैवीय आपदा एवं भीषण दुर्घटना आदि के सम्बन्ध में त्वरित प्रतिक्रिया के उद्देश्य से पृथक-पृथक Contingency Plans तैयार कर लिये जाये।
  • चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों में नियुक्त समस्त पुलिस बल को सुरक्षा योजना एवं भीड़ नियंत्रण के सम्बन्ध में पूर्व से ही ब्रीफ करते हुए त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये जाये ।
  • यात्रा सीजन के दौरान चयनित आपदा सम्भावित क्षेत्रों में पूर्व से ही जनपदों में नियुक्त आपदा प्रबन्धन टीम एवं एस0डी0आर0एफ जवानों को आपदा राहत बचाव उपकरणों सहित ऐसे स्थानों पर नियुक्त किया जाये जहॉ से वह अतिशीघ्र आपदा प्रभावित स्थानों पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य कर सकें ।
  • ओवर स्पीडिंग को रोकने हेतु ठोस रणनीति तैयार कर इस सम्बन्ध में मोटर वाहन अधिनियम के प्राविधानों के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ।
  • यात्रा मार्गो पर पूर्व से चिन्हित black spots का पुनः स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाये,तथा सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर पैराफिट/ क्रेश बैरियर लगवाये जायें ।
  • वाहनों की क्षमता से अधिक सवारी/ श्रद्धालुओं को ले जाने वाले वाहनों को आगे न जाने दिये जाये तथा नियमानुसार कार्यवाही की जाये ।
  • यात्रा मार्गों में जहां खराब रोड़ एवं भूस्खलन सम्भावित क्षेत्र हो वहां पर जनपदीय प्रशासन के सहयोग से चेतावनी बोर्ड लगाये जायें । यदि किसी स्थान पर भूस्खलन होने की जानकारी प्राप्त होती है तो उससे पूर्व के स्थानों पर यात्रियों को इसकी सूचना पहले ही दे दी जाये ताकि यात्री उस ओर न जायें और वैकल्पिक मार्ग होने पर उसका प्रयोग कर सके ।
  • बल्क एसएमएस के माध्यम से यात्रियों को मौसम एवं मार्ग अवरूद्ध होने की जानकारी दिये जाने की व्यवस्था की जाये ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
  • धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये महत्वपूर्ण फैसले..
  • ऊर्जा और ईंधन बचत को धामी सरकार के  फैसले, सप्ताह में एक दिन रहेगा ‘नो व्हीकल डे’
  • धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए “स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026” को मंजूरी
  • उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, पहाड़ों में स्वैच्छिक चकबंदी नीति को मंजूरी, होम स्टे में अब बना सकेंगे 8 कमरे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.