रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीएम सौर घर योजना में लोगों की बढ़ रही दिलचस्पी, जिले में 177 सोलर टॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित, 708 किलोवाट बिजली उत्पादन, 140 प्लांट स्थापना का चल रहा कार्य

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 12, 2024 11:55 पूर्वाह्न
  • अगले साल तक 13 मेगावाट तक पहुंच जाएगा विद्युत उत्पादन
पौड़ी : जनपद में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अपनी घरों की छत में रुफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाने में लोग दिलचस्पी ले रहे हैं। जिले में अब तक 177 रुफ टॉप सोलर पावर प्लांट्स स्थापित किये जा चुके हैं।  जबकि 140 प्लांट्स को स्थापित करने का कार्य चल रहा है। अभी तक संचालित प्लांट्स से  708 किलोवाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 
प्रदेश सरकार ऊर्जा उत्पादन के पारंपरिक स्रोतों के अलावा अपारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन को प्राथमिकता  से लेकर चल रही है। इसके तहत उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण उरेडा के माध्यम से गौर परंपरागत स्रोतों को बढ़ावा देने का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर  उरेडा सौर ऊर्जा उत्पादन हेतु विभिन्न योजनाओं को  संचालित कर रहा है। प्रदेश सरकार ने हरित ऊर्जा के विकास और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के मकसद से उत्तराखंड राज्य सौर नीति 2023 लागू की है। गाइडलाइन में संशोधन होने के बाद प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में 20 जून 2023 के बाद से प्रदेश सरकार प्लांट स्थापना में सब्सिडी देने लगी है। पूर्व में इस योजना में सिर्फ केंद्र सरकार ही सब्सिडी देती थी। 
जिला परियोजना अधिकारी उरेडा राजेश्वरी विश्वकर्मा ने बताया कि सब्सिडी मिलने के बाद योजना के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है। लोग प्लांट लगाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। अब तक 177 लाभार्थियों की छत पर प्लांट्स लगाए जा चुके हैं। इनसे लगभग सात मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। 140 का काम प्रगति पर हैं। इनका संचालन होने के बाद लगभग 13 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। 
उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत एक किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक के ग्रिड कनेक्टेड रुफटॉप पावर प्लांट लगाए जा रहे हैं। एक किलोवाट प्लांट स्थापना में राज्य सरकार 17 हजार रुपये और केंद्र सरकार 33 हजार रुपये अनुदान दे रही है। वहीं दो किलोवाट के प्लांट के लिए राज्य सरकार 34 हजार और केंद्र सरकार 66 हजार रुपये अनुदान दे रही है। जबकि तीन से 10 किलोवाट प्लांट स्थापना के लिए राज्य सरकार से 51 हजार रुपये और केंद्र सरकार से 85 हजार रुपये अनुदान मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्लांट से उत्पादित बिजली सीधे ग्रिड में चली जाएगी।  यदि लाभार्थी के घर बिजली की खपत प्लांट से उत्पादित बिजली से  कम होती है, तो अतिरिक्त यूनिट उसके खातें में जुड़ती जाएंगी। यदि किसी माह बिजली खपत ज्यादा होती है, तो अतिरिक्त यूनिट उस माह एडजस्ट हो जाएंगी।
  श्रीनगर निवासी भागवत पांडेय ने बताया उन्होंने तीन किलोवाट का प्लांट लगाया है। उन्होंने किफायती दरों पर प्लांट लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया  है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.