निष्ठा चौधरी ने 98.8% के साथ 10वीं बोर्ड परीक्षा में किया टॉप
देहरादून : ओलंपस हाई स्कूल ने आज कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए। निष्ठा चौधरी ने 98.8% स्कोर करते हुए टॉप किया, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश रिया नंदल ने 98.6% और अमृताश तिवारी ने 97% स्कोर किया।

सीबीएसई बोर्ड के परिणाम में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में मान्या कश्यप ने 96.6%, भव्यI जैन ने 95%, रिदम पांडे ने 95.2%, सम्रिद्धि सैनी ने 94.8%, रिया कोहली ने 94.2%, वैष्णवी ढौंडियाल ने 94%, अभय नेगी ने 94%, प्रियांशी जुयाल ने 93.4%, अनन्या सिंघल ने 92.8%, दिव्यांशु रावत ने 91.2% और ख़ुशी राणा ने 90.8% अंक हासिल किए।

विषयवार टॉपर्स की भी घोषणा की गई, जिनमें अंग्रेजी और विज्ञान में रिया नंदल ने टॉप किया, सूचना प्रौद्योगिकी में निष्ठा चौधरी ने टॉप किया, सामाजिक विज्ञान में समृद्धि सैनी ने टॉप किया, अभय नेगी ने गणित में टॉप किया और भावना जैन ने हिंदी में टॉप किया।

स्कूल के प्रबंधन निदेशक कुनाल शमशेर मल्ला और प्रिंसिपल अनुराधा मल्ला ने मेधावी छात्रों को बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों व शिक्षकों की मेहनती और समर्पित टीम को वर्ष 2020 के लिए 100% परिणाम स्कोर करने के लिए बधाई दी।














Discussion about this post