कोटद्वार । कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने राशन किटो के वितरण पर अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया ।
ज्ञापन में कहा गया है कि श्रम विभाग द्वारा कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न वार्डों में श्रमकार्ड धारकों, जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया जा रहा है लेकिन राशन उस वार्ड के पार्षद के बजाय भाजपा के पार्षदों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। जिससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार कोरोना महामारी के दौर में गरीबों को राहत पहुंचाने के नाम पर जोरो शोरों से अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार से जरूरतमंदों व प्रवासियों के बैंक खातों में 7500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि डालने की मांग की थी जिसके बाद प्रदेश सरकार ने जरूरतमंदों व प्रवासियों के बैंक खातों में 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी। लेकिन अब सरकार उन्हें केवल राशन किट बांट रही है जिसमें मुश्किल से 500 रूपये तक की राशन सामग्री होगी। जिससे गरीब जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राशन किट स्थानीय पार्षद व श्रम विभाग के कर्मचारी द्वारा बांटे जाने तथा गरीब जरूरतमंदों के खातों में 5000 रूपये की सहायता राशि डालने की मांग की है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, हेमचंद्र पंवार, महावीर सिंह रावत, विजय रावत, हिमांशु बहुखंडी, कुंवर सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, जितेंद्र भाटिया, आशीष काला, नीरज बहुगुणा, सूर्यमणि, सुनील थापा आदि शामिल रहे।




Discussion about this post