गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कलस्टर स्तर के उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए मिनी स्कूल बसों की व्यवस्था को लेकर अनटाईड फंड से की 60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 2, 2024 7:30 अपराह्न
उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ और अधिक गुणवत्तापरक बनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की श्रृंखला में कलस्टर स्तर के उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए प्रथम चरण में तीन और मिनी स्कूल बसों की व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अनटाईड फंड से साठ लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पुरोला में राजकीय महाविद्यालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडीटोरियम के निर्माण के लिए जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की मद से रू. दो करोड़ लागत की योजना स्वीकृत कर यमुना घाटी क्षेत्र में एक स्तरीय ऑडीटोरियम की व्यवस्था किए जाने की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया है। 
जिले में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढीकरण लिए कलस्टर स्तर पर बनाए जाने वाले उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालयों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। इन विद्यालयों तक छात्रों के आवागमन की सुविधा के लिए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के द्वारा इससे पूर्व में भी 12 मिनी बसों की व्यवस्था के लिए जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की मद से रू. दो करोड़ चालीस लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी। अब अनटाईड फंड से उत्तरकाशी, पुरोला एवं बड़कोट क्षेत्र के लिए एक-एक अतिरिक्त मिनी बसों की व्यवस्था हेतु रू. साठ लाख की धनराशि स्वीकृत करने के बाद प्रथम  चरण में 12 कलस्टर के विद्यालयों के लिए कुल तीन करोड़ रुपये की लागत से 15 बसें उपलब्ध हो जाएंगी। जिनमें से प्रथम चरण में चिन्हित कलस्टर स्तर के विद्यालयों में से उत्तरकाशी नगर क्षेत्र हेतु तीन, पुरोला नगर क्षेत्र में दो, बड़कोट नगर क्षेत्र हेतु दो और भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, ब्रह्मखाल-कल्याणी, गंगनाणी-खरादी, नौगांव, डामटा एवं मोरी के कलस्टर उत्कृष्ट विद्यालयों लिए एक-एक मिनी बस उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को उक्त धनराशि अवमुक्त करते हुए स्कूल बसों की खरीद की प्रक्रिया को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इन बसों के संचालन एवं अनुरक्षण के लिए जिला योजना की मद से धनराशि दी जाएगी।
जिले की यमुना घाटी में भी लंबे समय से एक स्तरीय ऑडीटोरियम की स्थापना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस संबंध में राजकीय महाविद्यालय पुरोला के प्रचार्य के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की मद से धनराशि की व्यवस्था कर पुरोला महाविद्यालय के परिसर में आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित ऑडीटोरियम का निर्माण कराने की स्वीकृति प्रदान की है। रू. दो करोड़ लागत से बनाए जाने वाले इस ऑडीटोरियम में दो सौ लोगों के बैठने की क्षमता होगी और इसमें स्तरीय मंच व्यवस्था के साथ ही लाईट एवं साउंड के आधुनिक उपकरणों की स्थापना की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस काम के लिए पहली किश्त के रूप में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग पुरोला को रू. डेढ करोड़ कर धनराशि जारी कर दी है। जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को इस कार्य के लिए अविलंब  निविदा प्रक्रिया संपन्न कराते हुए समुचित गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ ऑडीटोरियम का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.