गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, प्रदेश भर से आए 12 हजार खिलाड़ी कर रहे हैं विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 1, 2024 11:28 अपराह्न

 

  • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, प्रदेश भर से आए 12 हजार खिलाड़ी कर रहे हैं विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग
  • खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से मिल रहे हैं बेहतरीन खिलाड़ी, हमारी सरकार ने समाज में खेलों के प्रति ‘सोच और अप्रोच’ दोनों को बदला- रेखा आर्या
  • प्रदेश के खिलाड़ी केवल अपने खेल पर फोकस करें, उनपर फोकस करने का काम हमारी सरकार का है- रेखा आर्या

देहरादून : आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने ननूरखेड़ा के मिनी स्टेडियम में, राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों द्वारा जिलेवार समूह में मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मलखंब, पिट्ठू, मुर्गा झपट और योग जैसे पारंपरिक खेलों में अपने कौशल को दिखाया।

खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश के खिलाड़ियों को अभूतपूर्व मंच मिल रहा है और हमारी सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है। आज सरकार द्वारा खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ़ टर्न’ सरकारी नौकरी दी जा रही है और खिलाड़ियों के लिए सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

वहीं मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुंभ जैसा आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को एक नया आयाम दे रहा है। इस आयोजन से ना केवल राज्य को उम्दा खिलाड़ी मिल रहे हैं बल्कि उत्तराखंड में खेलों के प्रति एक नया सामाजिक भाव भी बन रहा है। रेखा आर्या बोलीं कि हमारी सरकार ने खेलों के प्रति समाज की ‘सोच और अप्रोच’ दोनों को बदलने का काम किया है।

न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुए इस खेल महाकुंभ में करीब सवा चार लाख खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 12 हजार खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ तक पहुंचे हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विश्वास जताया कि हमारे ये प्रतिभावान खिलाड़ी अब राज्य से आगे बढ़कर देश और विदेश में उत्तराखंड के नाम को रोशन करेंगे।

अपने सम्बोधन में रेखा आर्या ने जोड़ा कि हमारी सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। हम निरंतर ना केवल खेल सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं बल्कि खिलाड़ियों को मिलने वाले अवसरों और सम्मान को भी बढ़ा रहे हैं। इस खेल महाकुंभ में भी अगर कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ेगा तो उसे एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन का आह्वान करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर फोकस करें… उन पर फोकस करने की जिम्मेदारी हमारी है, हमारी सरकार की है।

कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या के द्वारा पूर्व में खिलाड़ियों से किए गए वादे पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा करी कि खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को भी 4 फ़ीसदी खेल आरक्षण का लाभ

इसके उपरांत मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन धनराशि का चेक देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या के साथ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्या समेत विभाग के आला अधिकारी और प्रदेश भर से पहुंचे खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.