सोमवार, मार्च 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ने संवारा चार पैर वाले विकृत बच्चे का जीवन, डाॅक्टरों की मेहनत लाई रंग, टीम वर्क से मिली सफलता, जन्म से ही थे चार पैर

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2024 5:50 अपराह्न
ऋषिकेश : यह किसी चमत्कार से कम नहीं। मां के गर्भ से जन्म लेते समय से ही जिस बच्चे के चार पैर थे और शरीर भी विकृत था, उसे एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सर्जरी के माध्यम से एक सुविकसित और सुडौल स्वरूप दे दिया। असामान्य शरीर वाला यह बच्चा अब सामान्य बच्चों की तरह जीवन जी सकेगा।
9 माह के इस बच्चे के माता-पिता 6 मार्च 2024 को बच्चे को लेकर जब एम्स ऋषिकेश की पीडियाट्रिक सर्जरी की ओपीडी में पहुंचे  तो मासूम बच्चे के स्वरूप को देकर हर कोई चौंक गया। अविकसित और विकृत स्वरूप की वजह से न केवल इस बच्चे के मां-पिता परेशान थे अपितु बच्चा भी शारीरिक तौर से बहुत कष्ट में था। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की हेड और एम्स की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सत्या श्री ने बताया कि बच्चे के दो पैर सामान्य थे,जबकि दो अन्य पैर असामान्य स्थिति में थे। इसके अलावा उसकी रीढ़ की हड्डी के ऊपरी पृष्ठ में एक बड़ी सूजन भी बनी थी। बच्चे का जन्म यूपी के मुजफ्फरनगर में हुआ है। माता-पिता की यह चौथी संतान है। बच्चे की विकृत अवस्था देख पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के सर्जन डाॅक्टरों की टीम ने बच्चे के शरीर को सुविकसित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर मेडिकल तैयारी की और अन्य संबन्धित विभागों के डाॅक्टरों से भी आवश्यक सलाह-मशवरा कर योजना को अन्तिम रूप दिया।
पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की सर्जन डाॅ. इनोनो योशू ने इस बारे में बताया कि यह कार्य किसी चुनौती से कम नहीं था। इसके लिए बच्चे की विभिन्न प्रकार की भौतिक और आन्तरिक जांचें करने के बाद लंबे समय तक चिकित्सीय कार्य योजना पर मंथन किया गया और अन्य विभागों के सहयोग से सर्जरी को अन्तिम रूप दिया गया।
उन्होंने बताया कि सामान्य व्यक्ति के शरीर में दो किडनी होती हैं लेकिन इस बच्चे के शरीर में किडनी भी एक ही है। ऐसे में लगभग 8 घन्टे तक चली बेहद जटिल सर्जरी के दौरान सर्जिकल टीम को बच्चे के जीवन से संबन्धित तमाम मामलों में बहुत गंभीरता बरतनी पड़ी। सर्जरी के 3 सप्ताह तक बच्चे को चिकित्सीय टीम की निगरानी में रखने के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य पाए जाने पर उसे कुछ दिन पहले अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सर्जरी करने वाले डाॅक्टरों की टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया यह कार्य किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

सर्जरी टीम में इन विभागों के डाॅक्टर थे शामिल-

  • पीडियाट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक विभाग, ऑर्थोपेडिक, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, इन्टरवेशन रेडियोलाॅजी और एनेस्थेसिया विभाग।

दूसरा भ्रूण रह गया अविकसित

जन्म के समय इस बच्चे को देख परिवार वाले घबरा गए थे। पहले उन्होंने बच्चे को मुजफ्फरनगर के विभिन्न अस्पतालों में दिखाया। एम्स के चिकित्सकों का कहना है कि इस बच्चे को जुड़वां होना था, लेकिन मां के गर्भ में विकसित होते समय कुछ विकृति आ गई। शायद एक भ्रूण का विकास हुआ लेकिन दूसरा भ्रूण अविकसित रह गया। दूसरे बच्चे का गर्भ में केवल शरीर का नीचे का हिस्सा ही बन पाया। वह शरीर भी पहले बच्चे में जुड़ता चला गया। इसलिए यह बच्चा विकृत स्वरूप में पैदा हुआ। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट किए गए वितरित
  • “जहाँ जल बहता है, वहाँ समानता पनपती है” – जीवन का आधार है पानी
  • मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, धामी खुद देखेंगे सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
  • आरएसएस का भव्य पथ संचलन, हजारों स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और संगठन शक्ति
  • अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर एनएसएस शिविर में मधुगंगा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के प्रयासों से जिले को शीघ्र मिलेगा आधुनिक डिस्ट्रिक्ट साइंस म्यूजियम, बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए “लर्निंग बाई डूइंग” थीम पर विकसित होगा म्यूजियम
  • पत्र सूचना कार्यालय, पीआईबी देहरादून द्वारा उड़ीसा के लिए 5 दिवसीय प्रेस टूर
  • एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने पर दिया गया ज़ोर
  • धामी सरकार के चार साल : विकास, विश्वास और नई दिशा का उत्तराखण्ड मॉडल
  • पर्यटन में बढ़ते कदम : आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.