बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने ली ग्रामोत्थान परियोजना की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2024 8:33 अपराह्न
हरिद्वार : विकास भवन रोशनाबाद में गत दिवस देर सांय तक मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ग्रामोत्थान परियोजना “रीप” की मासिक समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में ब्लॉक और सीएलएफ स्टाफ के साथ संवाद कर विकासखंडों और सभी सीएलएफ में ग्रामोत्थान परियोजना “रीप” के तहत किए गए कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने स्टाफ से सीधे संवाद करते हुए उनकी उपलब्धियों, चुनौतियों, और आगे की योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इसमें – 
  1. व्यवसायिक विकास और सीएलएफ का दस्तावेजीकरण :- सभी विकासखंडों में चल रहे उद्यमों के व्यवसाय की प्रगति पर चर्चा की गई। सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के दस्तावेजों को अद्यतन रखने और उनकी प्रगति का विश्लेषण किया गया।
  2. अल्ट्रा पुअर कार्यक्रम :- विशेष रूप से निर्धन वर्ग के लिए संचालित योजनाओं और उनके कार्यान्वयन की समीक्षा की गई।
  3. शेयर धन और बीओडी (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की बैठकें :- बीओडी बैठकों की फ्रीक्वेंसी और उनमें लिए गए निर्णयों की गुणवत्ता का आकलन किया गया।

पशु सखियों को किट वितरण 

बैठक में एक विशेष पहल के तहत सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने पशु सखियों को किट वितरित की। ये पशु सखियां हाल ही में ऋषिकेश में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी थीं। किट वितरण का उद्देश्य पशु सखियों को अपने कार्य क्षेत्र में और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करना था। सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने पशु सखियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में पशु डॉक्टरों के साथ समन्वय स्थापित करें और पशुओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने पशु सखियों से फीडबैक भी लिया, जिसमें यह समझा गया कि वे इस किट का उपयोग अपने क्षेत्र में कैसे करेंगी और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

फील्ड स्टाफ के साथ संवाद

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने बैठक में उपस्थित फील्ड स्टाफ से सीधे संवाद कर उनके कार्यों का मूल्यांकन किया। उन्होंने स्टाफ से पूछा कि उन्होंने अपने क्षेत्रों में क्या-क्या कार्य किए हैं और उनकी प्रगति कैसी है। इसके अलावा, सीडीओ महोदया ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी स्टाफ अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को समय पर अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे करने होंगे।

ग्रामोत्थान परियोजना की प्रगति रिपोर्ट

जिला परियोजना प्रबंधक ने जिले में चल रही ग्रामोत्थान परियोजना की प्रगति और फील्ड स्टाफ के कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में सभी विकासखंडों की गतिविधियों का विवरण, लक्ष्यों की प्राप्ति, और परियोजना की चुनौतियों का उल्लेख किया गया। डीपीएम ने सीडीओ महोदया को आश्वस्त किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जा रहे हैं।
सीडीओ आकांक्षा कोण्डे  ने उपस्थित अधिकारियों और स्टाफ को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक पूरा करें। ग्रामोत्थान परियोजना के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सामूहिक प्रयास करें। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
 

 

1 of 3
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.