पीपलकोटी (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे बिरही व पीपलकोटी के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर व मलवा आने के कारण बाधित हो गया है। जिसे खोलने का कार्य जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क खुलने में दो से ढाई घंटे तक का समय लग सकता है।
मंगलवार को अपराह्न सावा तीन बजे के आसपास पीपलकोटी और पाखी के बीच चाडा नामक स्थान तथा बिरही के पास पहाड़ी से भारी मलवा व बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया है। जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हालांकि एनएच के मजदूर व मशीन सड़क को खोलने में जुडी है लेकिन पहाड़ी से बार-बार मलवा आने से हाईवे को खोलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी अतुल शाह का कहना है कि दोनों की स्थानों पर पहाड़ी से भारी मलवा आया है। सड़क खुलने में दो से ढाई घंटे का समय लग सकता है।




Discussion about this post