शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगांई ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कांडा का किया औचक निरीक्षण, 05 चिकित्सक मिले नदारद, कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने की दी सख्त हिदायत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2024 4:11 अपराह्न
बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कांडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में पांच डॉक्टर अपने कार्यस्थल से नदारद मिले। जिलाधिकारी ने सभी को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय परिसर,वार्डों एवं कक्षों में गन्देगी देखने को मिली। जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए  व्यवस्थाओं में सुधार लाने की  सख्त हिदायत दी व मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।
बुधवार सुबह जैसे ही जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कांडा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां तैनात चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ में हडकंप मच गया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में अलग-अलग वार्डो में जाकर वार्डो का गहनता से निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को पांच डॉक्टर अस्पताल से नदारद मिले। डीएम ने चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए पांचों डॉक्टरों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर व विभिन्न वार्डो में गन्देगी मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई का उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। साथ जनरल वार्ड में बैडो के ऊपर गंदी चादरें बिछाई  पायी गई। जिलाधिकारी ने बैडशीट को तुरंत बदलने के निर्देश दिए। तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वास्थ केंद्र में आए  मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। तथा  सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया। वार्ता के दौरान मरीज हंसी धपोला ने जिलाधिकारी से आयुष्मान कार्ड नही बनने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी को आज शाम तक आयुष्मान कार्ड बनाकर मरीज को इसका लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में मरीजों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
जिलाधिकारी के स्वास्थ केंद्र में पहुंचते ही अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची रही। जहां उन्होंने महिला वार्ड,एक्स-रे कक्ष,शौचालय,दवा वितरण कक्ष, दवा स्टोर कक्ष सहित अन्य कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। चिकित्साधिकारी को सभी व्यवस्थाओं का दूरूस्त रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ केंद्र में फीडबैक बॉक्स को उचित स्थान पर न रखे जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे सभी के दिखने व पहुंच स्थान पर रखने के निर्देश दिए। डीएम ने अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश संबंधित चिकित्सकों को दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोनिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
  • गांधी के विचार आज भी समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा – IAS बंशीधर तिवारी
  • गाली-गलौज और धमकी के आरोप में मोहम्मद दीपक गिरफ्तार
  • 12 साल बाद भारतीय महिला मुक्केबाजी को एशियाड में मिला स्वर्ण
  • ऋषिकेश के पुल पर रोने लगी विदेशी महिला, बताई वजह
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
  • लंबित ई-चालान पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वाहन जब्ती से लेकर RC और PUC सेवाओं पर रोक के निर्देश
  • वीकेंड पर मसूरी पैक, सड़कों पर वाहनों की कतार
  • धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, ओवररेटिंग पर देहरादून प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
  • नंदा जात यात्रा में ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.