सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

परंपरागत खेती छोड़ बागवानी को आर्थिकी का जरिया बना रहे है किसान

शेयर करें !
posted on : जुलाई 14, 2020 6:08 अपराह्न

थराली / चमोली (रमेश थपलियाल) : पिछले कुछ वर्षों में किसानों का परंपरागत खेती के प्रति रूझान कम हुआ है अब किसान परंपरागत खेती से हटकर बागवानी की ओर रूख कर रहे है और अच्छी आमदानी भी कमा रहे है। ऐसे ही चमोली जिले के थराली विकास खंड के केरा गांव के हर्षपाल रावत अपने दो भाइयों के साथ मिलकर परंपरागत खेती से हटकर पिछले दो वर्षों से बागवानी कर अच्छी आमदानी जुटा रहे है। कोरोना संक्रमण के दौर में जब पहाड़ों में रिवर्स पलायन शुरू हुआ है यानी कि लोग गांव में लौट रहे हैं, तो हर्षपाल और उनके भाइयों की मुहिम लोगों को प्रेरणा का स्रोत हो सकती है जो अपने रोजगार को छोड़ गांव आ गए हैं।

दो वर्ष पूर्व ही हर्ष पाल ने अपने दो भाइयों के साथ केरा गांव में छह नाली भूमि में सब्जी की खेती शुरू की। काफी मेहनत के बाद उन्होंने खेतों को उत्पादन के लिए तैयार किया और यहां टमाटर की खेती शुरू कर दी। उनकी मेहनत रंग लायी और एक सीजन में उन्होंने टमाटर की खेती से डेढ लाख रूपये की आमदानी की।

हर्षपाल कहते है कि पहले सीजन में की गई मेहनत से जो आमदानी हुई उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। और अब उन्होंने छह नाली से बढ़ा कर तीस नाली भूमि पर विभिन्न प्रकार की बैमोसमी से लेकर मौसमी सब्जियों का उत्पादन शुरू कर दिया है। जैविक रूप से तैयार इनकी सब्जियों की खपत थराली और आसपास के बाजारों में ही हो जाती है। लोगों की काफी मांग है जिससे उनके भाई भी काफी उत्साहित है और दोगुनी मेहनत के साथ काम कर लोगों की मांग के अनुरूप सप्लाई भी कर रहे है। 

उन्होंने बताया कि फार्म को इंटीग्रेटेड करते हुए एक और मत्स्य पालन के लिए तालाब तैयार कर रहे हैं तो मुर्गी फाल पालन एवं पशुपालन के लिए गौशाला में भी तैयार की जा रही है। वे कहते है कि पहाड़ में स्वरोजगार की कमी नहीं है बल्कि करने वालों की कमी है। किसी भी कार्य को करने में मेहनत लगती है और मेहनत रंग अवश्य लाती है। वे कहते है कि जो लोग यहां से पलायन कर फिर से गांव आ रहे है उन्हें यहीं रह कर अपना स्वरोजगार शुरू कर देना चाहिए इससे पहाड़ का विकास भी होगा और पलायन भी रूकेगा। 

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.