जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के युवक ने एक नाबालिक बच्ची के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत किये जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं मंगलवार को मामले को लेेकर आक्रोशित लोगों ने समुदाय विशेष के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ की जिसके बाद मामला बढ़ता देख जोशीमठ नगर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जोशीमठ कोतवाली के प्रभारी जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार की रात्रि 10-11 बजे के आसपास पीड़ित परिवार की ओर से उन्हें तहरीर दी गई मिली कि उनकी नाबालिक बच्ची के साथ एक युवक ने छेड़खानी कर अश्लील हरकत की है। जिस पर तत्काल पोक्सो व आईपीसी की धारा के तहत अभियोग पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार करने के लिए दबीश दी गई। रात्रि के एक बजे के आसपास युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक को जेल भेजने के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
मंगलवार की सुबह जब इसकी भनक लोगों को लगी तो लोगों ने समुदाय विशेय की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख नगर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं कुछ अज्ञात लोगों ने युवक के घर पर जाकर भी तोड़फोड़ की गई। मामले को लेकर नगर क्षेत्र में तनातनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस के अनुसार लोगों को समझा कर मामला शांत कर लिया गया है।




Discussion about this post