गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स में एंटीमाइक्रोबियल जनजागरूकता सप्ताह का आयोजन 18 से 24 नवम्बर 2024 तक

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 17, 2024 2:16 अपराह्न

 

ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश में एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह (Antimicrobial Awareness Week) का आयोजन 18 नवम्बर से 24 नवम्बर 2024 तक किया जाएगा। बताया गया है कि इस सप्ताह का उद्देश्य एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR) के प्रति जन समुदाय में जागरूकता फैलाना और इसके प्रभाव को कम करने के लिए बेहतर प्रबंधन अभ्यासों को प्रोत्साहित करना है।

सप्ताहव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत AIIMS की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर मीनू सिंह द्वारा उद्घाटन समारोह से की जाएगी। जिसमें एंटीमाइक्रोबियल स्टूडवर्डशिप (AMS) और इसके महत्व पर चर्चा की जाएगी। इसके अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एकीकृत एंटीमाइक्रोबियल स्टूडवर्डशिप (IAS) प्रथाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षक (TOT) को तैयार करना और अस्पतालों में बेहतर एंटीमाइक्रोबियल प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

एम्स के विभिन्न विभागों के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और नर्सों द्वारा एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR) पर आधारित रोल-प्ले का आयोजन भी होगा, जिसमें वे विभिन्न परिप्रेक्ष्य से AMR की चुनौती को प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त, फार्मेसी स्टूडवर्डशिप पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जो एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के उचित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए है।

सम्पूर्ण सप्ताह में विभिन्न शैक्षिक और सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जनता को एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध से बचाव और इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, नर्सों, रेजिडेंट्स, विद्यार्थियों और फैकल्टी के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर आईएएस चैंपियन वार्ड का चयन भी किया जाएगा, जो एंटीमाइक्रोबियल स्टूडवर्डशिप प्रथाओं में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

एम्स जनरल मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक एवं आयोजन सचिव डॉक्टर पीके पंडा ने बताया कि AIIMS, ऋषिकेश का यह पहल एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध की समस्या से निपटने और सही एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से संस्थान इस क्षेत्र में सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.