शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

इगास पर्व पर धामी सरकार ने दी चिकित्साधिकारियों को SDACP की बड़ी सौगात, वर्षों पुरानी मांग पर लगाई मुहर, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा – सरकार स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्मिंकों की मांगो को लेकर गंभीर, हर न्यायोचित मांग का होगा समाधान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 11, 2024 10:33 अपराह्न
  • पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित सेवा पूरी करने वाले चिकित्सकों को मिलेगा लाभ, लंबे समय की जा रही थी एस.डी.ए.सी.पी. की मांग
देहरादून : उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने इगास पर्व पर चिकित्साधिकारियों को एस.डी.ए.सी.पी. की बड़ी सौगात दी है। इसका लाभ प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के उन चिकित्साधिकारियों को मिलेगा जिन्होंने पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों के हितों को लेकर लगातार गंभीर रहते हैं। जिसका परिणाम है कि चिकित्सकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। इसका लाभ प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को मिलेगा। उन्होंने इस संबध में आदेश जारी करते हुए एस.डी.ए.सी.पी. से लाभांवित होने वाले चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा लंबे समय से चिकित्सकों की एस.डी.ए.सी.पी. देने की मांग थी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा की गयी संस्तुति के आधार पर शासनस्तर पर प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को एस.डी.ए.सी.पी. का लाभ दिये जाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा 04 वर्ष की कुल सेवा व 02 वर्ष की पर्वतीय/दुर्गम सेवा पूर्ण करने वाले प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के 73 चिकित्सकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-11 वेतनमान 67,700-208700 मिलेगा। इसके साथ ही 09 वर्ष की कुल सेवा व 05 वर्ष की पर्वतीय/दुर्गम सेवा पूर्ण करने वाले प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के 03 चिकित्सकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-12 वेतनमान 78,800-209200 मिलेगा। वहीं 13 वर्ष की कुल सेवा व 07 वर्ष की पर्वतीय/दुर्गम सेवा पूर्ण करने वाले प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के 03 चिकित्सकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-13 वेतनमान 1,23,100-2,15,900 मिलेगा। इसके साथ ही वहीं 20 वर्ष की कुल सेवा व 09 वर्ष की पर्वतीय/दुर्गम सेवा पूर्ण करने वाले प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के 45 चिकित्सकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-13 वेतनमान 1,31,100-2,16,600 मिलेगा।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि चिकित्सक हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की मांगों को लेकर सरकार हमेशा गंभीर रही है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की हर न्यायोचित मांग का समाधान करने के लिए शासन लगातार प्रयासरत है। हाल में ही पीएमएस की मांग पर अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक के पदों पर प्रमोशन के आदेश जारी किये जा चुके हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार ने कहा डाक्टरों की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है। जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर और सभी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार कर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के सभी चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि वह हमेशा की तरह पूरे मनोयोग व निष्ठा के साथ कार्य करते रहें, उनकी मांगों के समाधान और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
  • बदरीनाथ के तप्त कुंड में डुबकी लगाते दो बहनों की मौत
  • बदरीनाथ मास्टर प्लान में प्रभावितों को पहले मिलेगा हक – डीएम गौरव कुमार
  • जा मेरी गौरा जा, तू शिव का कैलाश…
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.