शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सैनी धर्मशाला में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज ने किया पदाधिकारियों का सम्मान

रुड़की : आजाद नगर स्थित सैनी धर्मशाला में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सह सचिव प्रमोद सैनी व संचालन प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह सैनी चेयरमैन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह सैनी चेयरमैन ने कहा कि पिछले दिनों हरिद्वार रोड स्थित एक बैंकट हॉल में संगठन की त्रैमासिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी आयोजित की गई थी।

यह कार्यक्रम अन्य प्रदेशो में आयोजित कार्यक्रमों की अपेक्षा सबसे ज्यादा सफल रहा, जहां सभी ने एकजुटता के साथ समाज को आगे बढ़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज इसी एकजुटता और मजबूती का परिणाम यह रहा की हरियाणा में 56 दिन का कार्यकाल बतौर मुख्यमंत्री पूरा करने वाले नायब सिंह सैनी को केंद्र सरकार ने फिर से हरियाणा प्रदेश की बागडोर सौंपते हुए उन्हें मुख्यमंत्री यथावत बनाए रखना का निर्णय लिया, जो समाज के साथ-साथ संगठन के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वह भी सैनी सेवा समाज संगठन से जुड़े हुए हैं और संगठन द्वारा पुनः मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर प्रदेश भर में मिष्ठान वितरण किया गया था, इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले संगठन के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनसे आशा व्यक्त की कि वह अन्य कार्यक्रमों में भी इसी तरह अपनी सक्रिय भागीदारी से संगठन को मजबूती देंगे और आगे बढ़ने का काम करेंगे।

वही संगठन के प्रदेश महासचिव भोपाल सिंह सैनी ने कहा कि वैसे तो समाजहित में अनेकों संगठन कार्यरत हैं, लेकिन सैनी सेवा संगठन निरंतर कार्यशील दशा में रहकर समाज की तरक्की और बेहतरी के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बहादुरपुर जट्ट में एक हत्याकांड सामने हुआ था, जिसमें संगठन ने आरोपियों को गिरफ्तार कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं उन्होंने कहा कि होली मिलन, तीज पर्व जैसे कार्यक्रम भी संगठन द्वारा बहुत ही भव्य ढंग से किए गए, जिन्हें सभी द्वारा मुक्तकंठ से सराहा गया। इस दौरान गन्ना समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह सैनी, वीरेंद्र सिंह सैनी उर्फ टीटू, प्रेमचंद सैनी, रोमा सैनी, कैप्टन नरेंद्र सैनी, प्रदीप सैनी, राजीव सैनी, मनोज सैनी आदि ने भी अपने विचार रखे और संगठन के कार्य सराहते हुए बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय सह सचिव प्रमोद सैनी ने कहा कि संगठन ने वास्तव में कम समय में बहुत बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं, यह प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से ही संभव हो पाया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकारिणी व महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के पदाधिकारी की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह सैनी चेयरमैन, भोपाल सिंह सैनी प्रदेश महासचिव, प्रमोद सैनी व राजीव सैनी राष्ट्रीय कार्यालय सचिव, वीरेंद्र सिंह सैनी उर्फ़ टीटू युवा प्रदेश अध्यक्ष, रोमा सैनी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, सुरेश चंद्र सैनी जिलाध्यक्ष, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सैनी, महिला जिलाध्यक्ष राखी सैनी, युवा जिलाध्यक्ष अमन सैनी, युवा संगठन सचिव प्रदीप सैनी, जिला मीडिया प्रभारी बबलू सैनी, डॉ. राजकुमार सैनी, राजीव आर्य, राजेंद्र सैनी, प्रेमचंद सैनी, श्रवण सेनी, राम भूल सैनी, मनोज सैनी, डॉ. आर के मौर्य, विकास चौहान, प्रीतम सिंह सैनी, डॉ. विजय सिंह सैनी, राखी सैनी, नीलम सैनी, राजकुमार सैनी, विकास सैनी, सुनील सैनी, डॉ. रामसुभग सैनी, डॉ. अंकित सैनी, डॉ. अमन सेनी, एड. संजीव सैनी, विनोद सैनी, अमन सैनी, सुदीश सैनी, राजीव सैनी, एआरटीओ मुकेश सैनी आदि मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में भाजपा का इंटरनल सर्वे, विधायकों को ग्रीन, येलो और रेड जोन में बांटा, किसके लिए बजी खतरे की घंटी…?
  • उत्तराखंड : जौलीग्रांट में BJP कोर कमेटी की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
  • औली नेशनल स्कीइंग : जायंट स्लैलम में सेना का जलवा
  • भीषण हादसा : कार-ट्रेलर की टक्कर में एमपी के पांच लोगों की मौत
  • उत्तराखंड : प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने आमवाला तरला आवासीय योजना व ईडब्ल्यूएस भवनों का किया निरीक्षण, लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
  • कुम्भ मेला को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां हुई तेज, सचिव शहरी विकास विभाग ने मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रस्तावित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से हों सम्पन्न – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड को हरी झंडी, कोटद्वार में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का किया भव्य स्वागत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.