शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगांई ने मंडल सेरा पंपिंग पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की धीमी कार्य प्रगति पर ईई को लगाई फटकार, दिए सख्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 6, 2024 7:17 अपराह्न
बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को मंडल सेरा पंपिंग पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम आशीष भटगांई ने अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि दो माह के भीतर पेयजल योजना को पूर्ण कर क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की धीमी कार्य प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और ईई को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कार्य को जल्द पूरा करने के लिए अतिरिक्त श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही श्रमिकों के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। आमजनमानस की जानकारी एवं पारदर्शिता के लिए निर्माण स्थल पर सिटीजन इन्फॉर्मेशन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना के निरीक्षण के दौरान कार्य को गुणवत्ता के साथ करने एवं विद्युत उपकरण सहित अन्य उपकरण उच्च क्वालिटी के लगाने के निर्देश दिए। उसके बाद जिलाधिकारी ने चुपलाडी में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने जल निगम को उक्त कार्य निश्चित समय में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। कहा कि मानक के अनुसार प्लांट का निर्माण शीघ्र किया जाय,ताकि क्षेत्र की आबादी को पेयजल संकट से न जूझना पड़े। जिलाधिकारी ने कार्यस्थल में सुरक्षा मानकों का उचित ध्यान न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुरक्षा मानकों का पूर्ण ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मोनिका, ईई जल निगम वीके रवि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
  • आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार 
  • बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
  • न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस
  • जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – सीएम धामी
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा
  • बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी अगली सरकार – गोदियाल
  • कड़ी सुरक्षा के बीच घरों में संपन्न हुआ रमजान का पहला जुम्मा
  • बम की धमकी के बाद ज्योतिर्मठ मे पुलिस अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.