पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड में पीएमजीएसवाई के माध्यम से निर्माणाधीन जौरासी-तोणजी मोटर मार्ग का कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना अभियान के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण किमोठी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अधूरे पड़े मोटर मार्ग का कार्य शुरू करने की मांग की है।
हरिकृष्ण किमोठी का कहना है कि तीन वर्ष से इस मोटर मार्ग पर कार्य आरंभ नहीं हुआ है। ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर चला गया है और विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं इस सड़क का समरेखण भी बदल दिया गया है। जिससे कई गांव के ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिलेगा। कहा कि आधा अधूरे छोडे़ गये निर्माण कार्य के कारण बरसात में सड़क का मलवा काश्तकारों के खेतों में गिर रहा है जिससे उनकी खेती भी बर्वाद हो रही है।
ग्राम प्रधान तौणजी मुकेश नेगी का कहना है कि तीन साल से इस मोटर मार्ग पर कार्य बंद पड़ा है कई बार विभाग से कहा गया लेकिन विभाग इस परक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जिससे मजबूर होकर हमें मुख्यमंत्री की शरण में जाना पड़ रहा है। कहा कि यदि इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।




Discussion about this post