शनिवार, अप्रैल 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : जिले में सप्ताहभर तक धूमधाम से मनाया जाएगा 25वां राज्य स्थापना दिवस समारोह – डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 29, 2024 8:55 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिले में 25वां राज्य स्थापना दिवस समारोह सप्ताहभर तक धूम-धाम से मनाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 6 नवंबर से  12 नवंबर तक जिले में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
अंतिम रूप से तय कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आगामी 6 नवंबर को जिला, ब्लॉक एवं नगर निकायों के स्तर पर वृहद स्वच्छता अभियंता संचालित होगा और पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहन हेतु मास्क, गमबूट, ग्लब्स, जैकेट आदि सामग्री वितरित की जाएगी। आगामी 7 नवंबर को विद्यालयों में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ‘ कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी बाल विकास विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेश का गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।  08 नवंबर को युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान उत्तरकाशी में किया जाएगा। 08 नवंबर से 10 नवंबर तक जिले के सभी राजकीय भवनों व प्रतिष्ठानों को सायं 6 से 7 बजे तक एलईडी बल्बों से प्रकाशमान किया जाएगा।
25वां राज्य स्थापना दिवस पर आगामी 9 नवंबर को जिला मुख्यालय पर रामलीला मैदान उत्तरकाशी में प्रातः 10 बजे से मुख्य समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर आईटीबीपी के द्वारा बैंड की प्रस्तुति एवं सलामी कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम  का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रामलीला मैदान में बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन भी किया जाएगा सभी तहसीलों में भी वरिष्ठ राज्यांदोलनकारियों के सम्मानार्थ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी श्रृंखला में आगामी 10 नवंबर को जोशियाड़ा झील में जल क्रीड़ा उत्सव एवं 11 नवंबर को गंगा आरती स्थल बाड़ाहाट में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 12 नवम्बर को जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में इगास बग्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर निर्धारित कार्यक्रमों का भव्यता व गरिमा के साथ आयोजन किया जाय। इन कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस.एल.सेमवाल, उप जिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला, उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी, उप जिलाधिकारी पुरोला नवाजिश खलीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सूचना विभाग में पदोन्नति : अर्चना व बद्री चन्द नेगी को बनाया गया उप निदेशक
  • नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली, मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला
  • देहरादून : घंटाघर में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल सफल, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल उपचार, देहरादून के किसी अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के उपचार का पहला मामला, कूल्ड आरएफए से किए गए उपचार से मरीज को मिल बड़ी राहत
  • राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने लिया अयोध्या अतिथि गृह निर्माण स्थल का विस्तृत जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • ब्रह्म कपाल में शुरू हुआ पिंडदान
  • भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक विधि-विधान के साथ खुले, शंकराचार्य जी के सान्निध्य में द्वार पूजा संपन्न
  • बदरीनाथ मंदिर प्रभारी बने गिरीश चौहान
  • हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खुले भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, जय बदरी विशाल से गुंजायमान हुआ धाम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.