रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून आ रही फ्लाइटों में बम होने की धमकी, एक महीने में तीसरी धमकी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 29, 2024 11:24 अपराह्न

देहरादून : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अक्तूबर महीने में तीसरी बार फ्लाइटों में बम होने की धमकी दी गई है। 15 अक्तूबर को एलाइंस एयर के विमान में, 22 अक्तूबर को इंडिगो और अब तीसरी बार सोमवार को विस्तारा के तीन विमानों में सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्वीटर)  से बम होने की धमकी दी गई है। तीनों ही धमकियां झूठी निकली हैं। पिछली दो धमकियों को लेकर डोईवाला पुलिस मुकदमा भी दर्ज कर चुकी है।

बम होने की सूचना मिलने के बाद हवाई यात्रियों को विमानों से नीचे उतारने और सुरक्षा संबंधी सभी जांच करने के बाद तीनों फ्लाइटों ने संबंधित शहरों के लिए उड़ान भरी। दोपहर 2:27 बजे एक्स से देश में विमानन कंपनी विस्तारा और एलाइंस एअर की कुल बीस फ्लाइटों में बम होने की धमकी दी गई।

इन बीस फ्लाइटों में तीन फ्लाइटें विस्तारा की भी थी, जो देहरादून आ रही थी। तीनों फ्लाइटों से यात्रियों को उतारने के बाद सीआइएसएफ, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने जांच की। लेकिन तीनों ही फ्लाइटों में बम की सूचना एक बार फिर झूठी निकली। फ्लाइट संख्या यूके 619 दोपहर 2:55 बजे मुंबई से 125 यात्रियों को लेकर देहरादून पहुंची। फ्लाइट संख्या यूके 615 शाम करीब 3:10 बजे बंगलुरू से 179 हवाई यात्री लेकर देहरादून पहुंची। शाम 3:06 बजे एक फ्लाइट दिल्ली से 147 यात्रियों को लेकर देहरादून पहुंची।

एयरपोर्ट पर तीनों फ्लाइटों को बीटीएसी टीम ने नॉन स्पेसिफिक थ्रेट घोषित किया। इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने जांच के बाद तीनों फ्लाइटों को पैसेंजरों के साथ रवाना किया। तीनों फ्लाइटों में 122, 140 और 158 हवाई यात्री देहरादून एयरपोर्ट से संबंधित शहरों को रवाना हुए। एयरपोर्ट पर कोई भी हवाई यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.